जमशेदपुर के डिमना मध्य विद्यालय में खूनी संघर्ष, 8वीं कक्षा के छात्रों ने सहपाठी को बेरहमी से पीटा, बने मूकदर्शक बने शिक्षक

जमशेदपुर : डिमना मध्य विद्यालय में आज एक दर्दनाक घटना घटी। 8वीं कक्षा के छात्र रौनक मुंडा, मां- संगीता मुंडा, निवासी मिर्जडीह, को उसके सहपाठी राधेश्याम पात्रो, सोमनाथ मार्डी एवं मानिक कुमार ने विद्यालय परिसर में बेल्ट, कड़ा और डंडे से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के दौरान विद्यालय में प्रभारी प्राचार्या रीता देवी सहित 3–4 शिक्षक उपस्थित थे, परंतु किसी ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही छात्र के परिजनों को। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल रौनक मुंडा को महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया तथा बाद में सीटी स्कैन के लिए भेजा गया।

रौनक की मां संगीता मुंडा ने बताया कि हमले के दौरान उनके बेटे के सिर के पीछे बेल्ट के बक्कल एवं कड़ा से गंभीर चोट पहुंचाई गई। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इस घटना पर युवा जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत पाठक ने कहा — “विद्यालय परिसर में इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक है। शिक्षकों की नैतिकता मर चुकी है, जो छात्रों की पिटाई होते देख भी मूकदर्शक बने रहे। न किसी ने पुलिस को सूचना दी और न ही अभिभावकों को। विद्यालय प्रबंधन पर यह गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने आगे कहा कि युवा जदयू कल विद्यालय जाकर दोषी छात्रों एवं शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग करेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माँ कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखण्ड वासियों की खुशहाली की कामना की

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ के चरणों में शीश...

जमशेदपुर के कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना लोलो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की कदमा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष बने बृजकिशोर सिंह व महामंत्री सुशील कुमार सिंह

जमशेदपुर : बारीडीह स्थित शकुन्तला उद्यान सभागार में रविवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत