एक्शन में सीबीआई, बेटे की मौत मामले में पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा व रजिया सुल्ताना के खिलाफ एफआईआर

पंजाब : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना और अन्य के खिलाफ उनके बेटे अकील अख्तर (35) की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या और आपराधिक साजिश के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है। यह मामला 16 अक्टूबर को हरियाणा के पंचकूला में दर्ज हुआ था, जब अख्तर का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था।

सीबीआई प्रवक्ता ने बीती रात जारी बयान में बताया कि, “सीबीआई ने 6 नवंबर को अक़ील अख्तर हत्याकांड में एफआईआर दर्ज की है। यह मामला उन आरोपों पर आधारित है कि अक़ील अख्तर, जो पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पंजाब की पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री रजिया सुल्ताना के पुत्र थे। 16 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए।”

एफआईआर में मुस्तफा, रजिया सुल्ताना, अख्तर की पत्नी और बहन को भारतीय न्याय संहिता की हत्या और आपराधिक साजिश से जुड़ी धाराओं के तहत नामजद किया गया है।

सीबीआई के अनुसार, मृतक अक़ील अख्तर ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में अक़ील ने दावा किया था कि उन्होंने अपनी पत्नी और पिता के बीच “अवैध संबंध” का पता लगाया है। उन्होंने यह भी कहा था कि पूरा परिवार जिसमें उनकी मां और बहन भी शामिल हैं उन्हें मारने या किसी झूठे मामले में फंसाने की साजिश रच रहा है।

इस मामले की शुरुआती जांच पंचकूला पुलिस ने की थी, लेकिन बाद में हरियाणा सरकार ने इसे सीबीआई को सौंप दिया। जांच एजेंसी अब सभी पहलुओं से मामले की तहकीकात कर रही है, जिसमें अक़ील की मौत के हालात और परिवारिक विवाद की भूमिका की जांच शामिल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

महिला सशक्तिकरण की नई दिशा : नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा भारतीय लोकतंत्र

जमशेदपुर : विधायक पूर्णिमा साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चाकुलिया के मुराठाकुरा गांव में सबर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही छानबीन

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत के मुराठाकुरा गांव में बीती रात 21 वर्षीय युवती समरिका सबर ने अपने घर...

गढ़वा में सड़क पर हुई अनोखी शादी, बिना बारात सिंदूर

गढ़वा में पुलिस छापेमारी के बाद चार जोड़ों ने थाने के बाहर सड़क पर बिना रस्मों के सिंदूर भरकर शादी की, घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा में है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत