रांची : 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा ने झारखंड की प्रभारी डीजीपी के रूप में शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान झारखंड पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
प्रभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती तदाशा मिश्रा ने मुलाकात की। प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री से यह शिष्टाचार भेंट थी।
