बिहार विधानसभा चुनाव : तेजस्वी यादव का वादा, महागठबंधन की सरकार बनी तो चार डिप्टी सीएम होंगे

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले दौर की वोटिंग के लिए प्रचार खत्म होने से पहले ही तेजस्वी ने बड़ा वादा कर दिया। तेजस्वी ने इस दौरान किसानों, पुलिसवालों और महिलाओं से बड़ा वादा कर दिया है।

आज यानी 4 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के लिए चुनाव प्रचार शाम 5 बजे से थम जाएगा। इसके बाद बारी वोटरों की होगी जो 6 नवंबर को अपनी ताकत ईवीएम के जरिए दिखाएंगे। लेकिन उससे पहले ही तेजस्वी यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन कर नए वादों की झड़ी लगा दी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर महागठबंधन सरकार बनी तो पिछड़ी और अतिपिछड़ी जाति से भी एक-एक डिप्टी सीएम बनेंगे। तेजस्वी यादव की माने तो महागठबंधन सरकार आने पर बिहार इस बार 4 डिप्टी सीएम देखेगा।

सुनिए तेजस्वी के नए वादे

तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘आज पहले चरण का प्रचार प्रसार खत्म हो जाएगा। इस बार जनता ने वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। महिलाओं से लेकर युवा वर्ग समेत सभी मतदाता उत्साहित हैं। अगर हमारी सरकार बनी तो मकर संक्रांति के दिन चौदह जनवरी को हमारी सरकार माई बहन सम्मान योजना के तहत पूरे एक साल का तीस हजार रुपये महिलाओं के खाते में डालेंगी।’

पुलिस-सरकारी स्टाफ का होम डिस्ट्रिक्ट के बगल में ट्रांसफर करेंगे : तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि ‘पुलिस समेत दूसरे सरकारी कर्मचारियों को उनके होम डिस्ट्रिक से 70 किलोमीटर के अंदर ही ट्रांसफर हम लोग करवायेंगे। ताकि वो ड्यूटी में अनावश्यक तनाव से न जूझें।’ जाहिर तौर पर तेजस्वी यादव ने चुनाव को लेकर अपना सबसे बड़ा दांव चल दिया।

किसानों को फ्री बिजली और पैक्स अध्यक्ष को माननीय का दर्जा

तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि ‘हम लोगों ने निर्णय लिया है कि सत्ता में आने पर किसानों को धान के MSP के अतिरिक्त तीन सौ रुपया देंगे। वही गेहूं की MSP के अतिरिक्त चार सौ रुपया बोनस देंगे। किसानों को खेती के लिए फ्री बिजली देंगे। अभी बिहार सरकार किसानों से बिजली के लिए 55 पैसा प्रति यूनिट लेती है। वहीं हमारी सरकार बनी तो पैक्स अध्यक्षों को माननीय का दर्जा देने पर भी विचार करेंगे।’

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पीएम मोदी फौलादी इरादे के साथ राह पर चलने के लिए जाने जाते हैं: राजीव रंजन

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। जदयू नेता राजीव रंजन ने गुरुवार को जी7 में पीएम मोदी की तारीफ और यूपी के राजनीतिक दावों समेत कई...

‘कुछ भी हुआ तो सरकार जिम्मेदार’, तेज प्रताप यादव ने लौटाई सुरक्षा, खान सर पर भी लगाए गंभीर आरोप

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत