बिहार विधानसभाा चुनाव : मोकामा की सभा में तेजस्वी ने दुलारचंद का नाम तक नहीं लिया

पटना/मोकामा: तेजस्वी यादव ने मोकामा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से है। हालांकि, उन्होंने हाल ही में मारे गए राजद के पूर्व कार्यकर्ता दुलारचंद यादव का नाम नहीं लिया। मोकामा में राजद उम्मीदवार वीणा देवी (सूरजभान सिंह की पत्नी) का मुकाबला जेडीयू के अनंत सिंह से है।

राष्ट्रीय जनता दल नेता और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव रविवार को मोकामा में थे। यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों से है। तेजस्वी यादव ने मोकामा की जनता से राजद उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील की। मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह के सामने बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी आरजेडी की ओर से चुनावी मैदान में हैं। 30 अक्टूबर को भरी दुपहरी में जन सुराज पार्टी समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। जिसे लेकर पटना से खूब बयानबाजी हुई। दुलारचंद यादव पहले आरजेडी के ऐक्टिव वर्कर और लालू यादव के करीबी थी। मगर, मोकामा की सभा में तेजस्वी यादव ने उनका नाम तक नहीं लिया।

मोकामा में कच्ची उम्र और पक्की जुबान की बात

तेजस्वी यादव ने कहा कि मोकामा में आयोजित इस जनसभा में आए लोगों की भीड़ का उत्साह और जुनून बता रहा है कि सरकार बदलने वाली है, बिहार बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि एनडीए को 20 साल मिले, वे जो 20 साल में नहीं कर पाए, हम उसे 20 महीने में कर देंगे। मेरी लड़ाई गरीबी, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ है। इसलिए जनता से तेजस्वी सिर्फ 20 महीने मांग रहा है। उन्होंने कहा कि एक मौका तेजस्वी को और 20 महीने चाहिए। पहले जो कहा, वो किया, अब जो कह रहे हैं, वो करेंगे। 17 महीने में पांच लाख नौकरियां दीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते थे, ‘पैसा कहां से लाएगा, नौकरी कहां से देगा?’ हमने दिखा दिया। मेरी उम्र कच्ची हो सकती है, जुबान पक्की ही है।

नया बिहार बनाने का तेजस्वी ने किया वादा

आरजेडी नेता तेजस्वी ने कहा कि बिहार को आगे ले जाने के लिए आप सभी का साथ जरूरी है। इस बार हम सभी मिलकर नया बिहार बनाना चाहते हैं, जहां हर किसी को रोजगार मिले, शिक्षा का स्तर ऊंचा हो, किसानों की आय दोगुनी हो, ऐसी सरकार हम बनाएंगे।

फिक्स कर ली शपथ की तारीख

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री अमित शाह को बताना चाहता हूं कि मैं डरा हुआ नहीं हूं। मैं एक बिहारी लड़का हूं और ‘एक बिहारी, सब पर भारी’ है। आपको ये हमेशा याद रखना चाहिए। मैं लालू यादव का बेटा हूं, मैं डरा हुआ नहीं हूं। मैं कभी भी पीएम मोदी और अमित शाह से नहीं डर सकता हूं। उन्होंने जोश भरे अंदाज में कहा कि तूफान से लड़ने का मजा ही अलग होता है। हम डरने वाले नहीं हैं। 14 नवंबर को परिणाम आएगा, 18 तारीख को शपथ लेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

गोपालगंज में हथियार लहराने के मामले में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को मिली अग्रिम जमानत

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। गोपालगंज की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोमवार को अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत दे दी।...

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- राजद और भाकपा (माले) ने धोखा दिया

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नए सवाल खड़े...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत