घाटशिला उपचुनाव को लेकर चांडिल में गुरुवार को आजसू की बैठक, मौजूद रहेंगे सुदेश महतो

जमशेदपुर : आजसू पार्टी के कोल्हान क्षेत्र के प्रमुख नेताओं की बैठक गुरुवार को चांडिल के चिलगु स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई है। बैठक में पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो पार्टी नेताओं के साथ घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में अब तक की तैयारी की समीक्षा करेंगे तथा आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि बैठक में केंद्रीय नेताओं के अलावा कोल्हान क्षेत्र के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम तथा खरसावां–सरायकेला जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।

उन्होंने बताया कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में आजसू पार्टी कार्यकर्ता एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर जुटे हैं। आजसू का घाटशिला विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन भी सम्पन्न हो चुका है, जिसमें सभी बूथों के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू भी चांडिल आजसू कार्यालय में आजसू नेताओं के साथ उपचुनाव की रणनीति को लेकर बैठक कर चुके हैं। आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने उक्त जानकारी दी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आदित्य ठाकरे की वजह से ही शिवसेना (यूबीटी) छोड़ रहे नेता: नितेश राणे

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने शिवसेना (यूबीटी) की तुलना पश्चिम बंगाल के टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) से की है।...

सभी समुदायों के लिए एकजुट मणिपुर ही आगे बढ़ने का रास्ता: मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह

इंफाल, 19 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में रहने वाले सभी समुदायों के लिए एकजुट...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, तीन किशोरों की मौत से मातम

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई। यह घटना...

खराब सड़कों और फुटपाथों पर तेजस्वी सूर्या का हमला, ‘ओपन स्ट्रीट्स बेंगलुरु’ अभियान शुरू करने की मांग

बेंगलुरु, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु की जर्जर सड़कों, गड्ढों और बदहाल फुटपाथों को लेकर राज्य...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत