जमशेदपुर के छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन

जमशेदपुर : आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। मंगलवार तड़के जमशेदपुर के तमाम छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय व्रत विधिवत रूप से संपन्न हो गया।

सुबह करीब चार बजे से ही श्रद्धालु मानगो, सोनारी, कदमा, टेल्को और गोविंदपुर के घाटों की ओर बढ़ने लगे। कई श्रद्धालु दंडवत करते हुए तट तक पहुंचे। महिलाओं ने नदी में पवित्र स्नान कर दीपदान किया और जल में खड़े होकर सूर्य नारायण की आराधना की। इस दौरान तट पर जलते हजारों दीपों की लौ से दृश्य अत्यंत मनोहारी हो उठा।

पूरे क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों की गूंज रही, वहीं नन्हे बच्चों ने नृत्य कर मां छठी के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त की। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक गीतों के साथ सूर्यदेव से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं ने कहा कि उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न हुआ। पूजा के उपरांत घर वापसी के दौरान श्रद्धालु रास्ते में भी प्रसाद वितरण करते नजर आए।

सभी घाट पर दीपों, गीतों और श्रद्धा की रोशनी से आलोकित हो उठा — जो आस्था, शुद्धता और सूर्योपासना का प्रतीक दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।

इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने भी सराहनीय कार्य किया।

महापर्व छठ के अवसर पर उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जा रहा है। सभी जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि बनी रहे यही कामना है।

उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम

कर्ण सत्यार्थी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

करीम सिटी कॉलेज में आयोजित “बैटल सिम्फनी” में छात्रों ने किया गायन कला का प्रदर्शन, बॉलीवुड व वेस्टर्न गीतों की रही धूम

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था "स्पार्क' द्वारा आयोजित वार्षिक कला महोत्सव "सतरंग-15" का आज दूसरा दिन था। आज...

पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर दे दी जान

चाईबासा। मामूली बात को लेकर हुए घरेलू विवाद में पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर ओपी अंतर्गत कोकचो गांव निवासी 32 वर्षीय हरिचरण जोंको ने फांसी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

दो-चार दिनों में ट्रेनों की लेटलतीफी दूर कर जनता में विश्वास जगाएं : सरयू राय

टाटानगर जंक्शन पर ट्रेनों के विलंब को डीआरएम ने माना; कारणों का किया खुलासा, ट्रेनों की लेटलतीफी के आंकड़ों का विश्लेषण होगा, सोमवार को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत