अब राजद ने भी लिया एक्शन : पार्टी विराेधी गतिविधियों के कारण निकाले गए 27 नेता

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी पार्टी में बगावत करने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। बिहार आरजेडी अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने लेटर जारी कर 27 नेताओं को पार्टी से निकालने की घोषणा की। इन सभी नेताओं पर पार्टी विरोधी आचरण करने का आरोप है। राजद के इस बड़े ऐक्शन में कई पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षद भी शामिल हैं। इन नेताओं को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है। इन नेताओं पर आरोप है कि वे या तो निर्दलीय लड़ रहे हैं, या महागठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवारों के विरोध में काम कर रहे थे, जिससे पार्टी के चुनावी हितों को नुकसान हो रहा था।

आरजेडी से निकाले गए 27 नेता

राजद की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निष्कासन का कारण पार्टी विरोधी आचरण है। ये 27 नेता या तो महागठबंधन (राजद) के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे थे, या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में डटे थे। पार्टी अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के निर्देश पर इन सभी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है, जो चुनावी अनुशासन बनाए रखने के लिए जरूरी है।

निकाले गए नेताओं में चौंकाने वाले नाम

आरजेडी से निकाले किए गए 27 नेताओं की सूची में परसा विधायक छोटे लाल यादव, रितु जायसवाल, पूर्व विधायक राम प्रकाश महतो, पूर्व विधायक अनिल सहनी, पूर्व विधायक सरोज यादव और पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा, कई जिला अध्यक्ष, महासचिव और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी इस कार्रवाई की चपेट में आए हैं, जिनमें अनिल यादव, मो. कामरान और अक्षय लाल यादव प्रमुख हैं।

RJD से निकाले गए नेताओं की लिस्ट

  1. छोटे लाल राय, विधायक, परसा
  2. रितु जायसवाल, पूर्व पत्याशी, परिहार
  3. राम प्रकाश महतो, पूर्व विधायक, कटिहार
  4. अनिल सहनी, पूर्व विधायक, मुजफ्फरपुर
  5. सरोज यादव, पूर्व विधायक, बड़हरा
  6. गणेश भारती, पूर्व विधान पार्षद, मुजफ्फरपुर
  7. मो कामरान, विधायक, गोविंदपुर
  8. अनिल यादव, पूर्व विधायक, नरपतगंज
  9. अक्षय लाल यादव, पूर्व प्रत्याशी, चिरैया
  10. राम सखा महतो, जिला प्रधान महासचिव, चेरिया बरियारपुर
  11. अवनिश कुमार, राज्य परिषद सदस्य, भागलपुर
  12. भगत यादव, शेरघाटी
  13. मुकेश यादव, संदेश
  14. संजय राय, जिला प्रधान महासचिव, वैशाली
  15. कुमार गौरव, उपाध्यक्ष, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, दरभंगा
  16. राजीव कुशवाला, जिला महासचिव, दरभंगा
  17. महेश प्रसाद गुप्ता, जिलाध्यक्ष, व्यावसायिक प्रकोष्ठ, जाले
  18. वकील प्रसाद यादव, जाले
  19. पूनम देवी गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, मोतिहारी
  20. सुबोध यादव, पूर्व अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ, मोतिहारी
  21. सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव, सोनपुर, सारण
  22. नीरज राय, जगदीशपुर
  23. अनिल चंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव, वैशाली
  24. अजीत यादव, जिला प्रवक्ता, सुल्तानगंज, भागलपुर
  25. मोती यादव, गोपालपुर, भागलपुर
  26. रामनरेश पासवान, चिरैया प्रखंड अध्यक्ष, पूर्वी चंपारण
  27. अशोक चौहान, पताही प्रखंड अध्यक्ष, पूर्वी चंपारण

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड के गिरिडीह में साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, दो गिरफ्तार

गिरिडीह, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में साइबर अपराध के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव और सरकारी वाहन...

केंद्र ने जयपुर पोलो ग्राउंड को सरकारी जमीन घोषित करने का नोटिस लगाया

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को दिल्ली रेस क्लब के पास स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत