गोलमुरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने देशी पिस्टल समेत एक कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की गोलमुरी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी अमरीक सिंह उर्फ रिकू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मैगजीन लगा हुआ देशी पिस्टल, एक 7.65 एमएम का खोखा और एक उजले रंग की स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नंबर JH 05 CN 1393) बरामद किया है। रविवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी.।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई गोलमुरी थाना क्षेत्र में 24 अक्टूबर को हुई घटना के तहत की गई है। मामले में 100(1)/352/351(2)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।

पुलिस ने तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर गोलमुरी थाना में कई मामले दर्ज हैं। जिनमें कांड संख्या 237/2011, 34/2020, 103/2021, 96/2023 और 91/2024 शामिल हैं। इन मामलों में हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से आया और इसे किन घटनाओं में प्रयोग किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

डिमना मेन रोड पर शटर तोड़ ₹80 हजार की चोरी

जमशेदपुर के मानगो स्थित डिमना मेन रोड पर फल और ड्राई फ्रूट दुकान का शटर तोड़कर ₹80 हजार नकद चोरी कर ली गई। पुलिस आसपास के कैमरों की जांच कर रही है।

दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशनों में हर हफ्ते होगी जन सुनवाई, उपराज्यपाल ने दिया निर्देश

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने 20 जून से सभी पुलिस स्टेशनों को निर्देश दिया है कि वे हर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत