गठबंधन दरकिनार, चुनाव प्रचार करने सासाराम पहुंचे झामुुमो नेता व पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा
कहा- झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य हैं ,सासाराम के राजद प्रत्याशी से उनका व्यक्तिगत रिश्ता
बिहार व झारखंड में गठबंधन पर निर्णय पार्टी के बड़े नेता तय करेंगे, फिलहाल बिहार के साथियों की मदद को आया हूं
सासाराम: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच भले ही गठबंधन नहीं हुआ लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता बिहार में राजद प्रत्याशी के समर्थन में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मामला सासाराम से जुड़ा है।
प्रत्याशी सत्येंद्र साह के लिए चुनाव प्रचार करने सासाराम पहुंचे पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा। वे कहते हैं कि वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य हैं लेकिन सासाराम के राजद प्रत्याशी से उनका व्यक्तिगत रिश्ता है। सत्येंद्र साह एक मजबूत आदमी है। राजद प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में पहुंचने का उनका फैसला निजी है।
कहा कि अब बिहार तथा झारखंड में गठबंधन का क्या होना है? यह पार्टी के बड़े नेता तय करते हैं। फिलहाल बिहार के अपने साथियों की मदद के लिए पहुंच रहे हैं।
बता दें कि कामेश्वर बैठा नक्सल अभियान से जुड़े रहे हैं। 2009 में जब हुए चुनाव पलामू से सांसद बने तो उस समय वे सासाराम के जेल में ही बंद थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा राष्ट्रीय जनता दल में बात नहीं बनी। इसके बावजूद झामुम नेता राजद प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में बिहार में घूम रहे हैं।
कामेश्वर बैठा की पिछले साल झारखंड मुक्ति मोर्चा में वापसी हुई है। इससे पहले वह तृणमूल कांग्रेस में थे। उन्होंने सासाराम में राजद के प्रत्याशी सत्येंद्र साह के लिए वोट मांगा। सतेंद्र साह की झारखंड के एक आपराधिक मामले में गिरफ्तारी हुई है।
