बारीडीह के विजया गार्डेन में तलाकशुदा पति ने पूर्व पत्नी डॉक्टर पूर्णिमा पर किया जानलेवा हमला

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजया गार्डेन क्षेत्र में एक तलाकशुदा महिला डॉक्टर पूर्णिमा पर पूर्व पति ने किया जानलेवा हमला। इस हमले में डॉक्टर पूर्णिमा घायल हो गई है। घटना शुक्रवार की है लेकिन पीड़ित ने शनिवार को बिरसानगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक डॉक्टर पूर्णिमा जब विजया गार्डेन स्थित अपने प्लाट पर काम करवा रही थी। उसी दौरान उसके पूर्व पति डॉक्टर विकास सिंह देव पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद हुआ। डॉक्टर पूर्णिमा का आरोप है कि डाक्टर विकास ने उन्हें जमीन पर पटककर ईंट से मारा। उनके शरीर के कई हिस्से में चोट आई है। चेहरा उनका विकृत लग रहा है।

डॉक्टर पूर्णिमा के अनुसार उन दोनों का तीन वर्षों पूर्व तलाक हो चुका है। उसके बाद भी उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित करता रहा। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में ICSQS-2026 का आगाज़, सस्टेनेबल स्टीलमेकिंग पर वैश्विक मंथन

जमशेदपुर। औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में सस्टेनेबल स्टील उत्पादन को नई दिशा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय International Conference on Sustainable Quality Steelmaking (ICSQS-2026)...

जमशेदपुर के मानगो निवासी युवक ने हैदराबाद में लगाई फांसी, कारण स्पष्ट नहीं

जमशेदपुर के मानगो निवासी युवक ने हैदराबाद में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की, कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाइगर मोबाइल जवान ने दिखाया साहस, सिदगोड़ा में 4 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर: शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात गांजा तस्करी का मामला उजागर हुआ। खालसा क्लब के पास टाइगर मोबाइल की सतर्कता...

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या कर दानपेटी लूटी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध; 4 हिरासत में

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या कर दानपेटी से लूट, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग, चार संदिग्ध हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत