दिल्ली में पहली बार 29 अक्टूबर को कृत्रिम बारिश, आईआईटी कानपुर के सहयोग से होगा ट्रायल
दिल्ली : दिल्ली में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए अब विज्ञान की मदद ली जाएगी। राजधानी में पहली दफा कृत्रिम बारिश की जाएगी। इसकी संभावित तिथि 29 अक्टूबर तय की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। दिल्ली सरकार ने यह पहल आईआईटी कानपुर के सहयोग से शुरू की है। इस परियोजना में भारतीय मौसम विभाग और आईआईटीएम पुणे भी तकनीकी सहयोग कर रहे हैं।
