जमशेदपुर : टाटा स्टील में वर्क फ्राॅम होम नीति में बदलाव करते हुए एक नवंबर से नया नियम लागू किया गया है। कंपनी के चीफ पीपुल्स आफिसर अतराई सान्याल की ओर से जारी सकुर्लर के अनुसार अब एक नवंबर से अधिकारियों को प्रतिदिन यह दर्ज करना होगा के वे घर से काम कर रहे हैं या दफ्तर से। यह बदलाव कार्य संस्कृति में पारदर्शिता, जवाबदेही और टीम वर्क को बढ़ाने के लिए लागू किया गया है।
कोरोना काल 2020 से कंपनी की ओर से वर्क फ्राम होम की व्यवस्था लागू की गई थी। वर्तमान में इस व्यवस्था की समीक्षा की गई और इसमें कुछ संशोधन किए गए हैं।
अब जो नई व्यवस्था लागू की गई है उसमें अधिकारियों को हर दिन अपने कार्य दिवस की लोकेशन और उपस्थिति दर्ज करनी होगी। वैसे कार्य समय के मानदंड पहले जैसे ही रहेंगे लेकिन यदि किसी भी दिन अधिकारी की उपस्थिति की रिकार्ड उपलब्ध नहीं होगा, डिजिटल उपस्थिति, स्वाइप इन या कंपनी के कार्य से संंबंधित प्रमाण तो उस दिन को आकस्मिक अवकाश, विशेषाधिकार अवकाश या बिना वेतन के अवकाश माना जाएगा।
कंपनी प्रबंधन के अनुसार बदलाव का उद्देश्य कार्य में लचीलापन खत्म करना नहीं हे बल्कि इसे और पारदशी्र और जिम्मेवार बनाना है। नयी प्रणाली से टीम का समन्वय बेहतर होगा। कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन भी सुनिश्चित हो सकेगा।
