जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के छठ घाटों का कांग्रेस नेताओं ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर : छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के बारीडीह समेत आसपास के सभी प्रमुख छठ घाटों — बगुनहातू छठ घाट, बाबूडीह घाट, पांडेय घाट, गांधी घाट सहित अन्य घाटों — की स्वच्छता और तैयारी की स्थिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों की सफाई व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया।

घाटों पर मिली गड़बड़ी की जानकारी संबंधित विभागों के अधिकारियों, विशेष रूप से जेएनएसी (जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी) के प्रतिनिधियों को दी गई और मौके पर सुधार कार्य शीघ्र शुरू करने की बात कही गई।

इस निरीक्षण का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद बिहारी दुबे ने किया। उनके साथ जिला कांग्रेस प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवेश राज, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार, राजकिशोर यादव, सशी कुमार सिन्हा, धीरज कुमार, त्रिनाथ कुमार, पंकज कुमार यादव, सुशील घोष, बंटी सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय बारीडीह बस्तीवासी उपस्थित रहे।

नेता द्वय ने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का प्रतीक है, इसलिए सभी प्रशासनिक और नागरिक संस्थाओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और घाटों पर आवश्यक सुविधाएं समय रहते बहाल कर दी जाएं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ZRUCC की 106वीं बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने उठाए रेल यात्रियों के अहम मुद्दे

कोलकाता : कोलकाता के ताज बंगाल होटल में बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की 106वीं बैठक सांसद...

एनसीसी ने आंध्र प्रदेश और झारखंड में दो नए राज्य निदेशालय स्थापित करने की मंजूरी दी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के हेडक्वार्टर डायरेक्टरेट जनरल ने आंध्र प्रदेश और झारखंड में दो नए राज्य निदेशालय स्थापित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत