बिहार विधानसभा चुनाव : लालगंज उम्मीदवार शिवानी शुक्ला को जान मारने की धमकी, एक गिरफ्तार
वैशाली : बिहार के लालगंज की राजद उम्मीदवार शिवानी शुक्ला की जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना बिहार के वैशाली जिले की है जहाँ लालगंज विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी राजद उम्मीदवार शिवानी हैं शिवानी शुक्ला। पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। वही शिवानी शुक्ला की सुरक्षा बढ़ा दी गई है,उन्हें अंगरक्षक दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में करताहां थाना में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में एसडीपीओ – 2 गोपाल मंडल ने कहा कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अब तक मामला स्पष्ट नहीं हो सका है।
