जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार में बुधवार को *वोट चोर गद्दी छोड़* हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मौलाना अंसार खान एवं अशोक सिंह क्रांतिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत लगातार हस्ताक्षर अभियान भारी भीड़ उमड़ी। इस अभियान में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला महामंत्री अशोक सिंह क्रांतिकारी ने भरपूर सहयोग किया। अंसार खान ने बताया साकची मार्केट में सभी धर्म के लोग बढ़-चढ़कर इस हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए और सभी ने हस्ताक्षर किए।
