कमलपुर थाना क्षेत्र के बनकुंचिया के ग्राम प्रधान के पुत्र ने साढ़े तीन माह बाद तोड़ा दम, दो माह पहले सड़क हादसे में हुआ था घायल

पटमदा: पूर्वी सिंहभूम जिले के कमलपुर थाना क्षेत्र के बनकुंचिया गांव निवासी दीपक महतो (40) ने लंबे समय तक इलाज के बाद बुधवार को सुबह 10 बजे अपने घर में दम तोड़ दिया। वह बनकुंचिया के ग्राम प्रधान सागर महतो का कनिष्ठ पुत्र थे।

अपने घर से बांसगढ़ स्थित ससुराल जाने के क्रम में पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़सा रोड में बीते 2 जून को पोकलाबेड़ा गांव के पास हुई सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो चुके दीपक के ब्रेन स्ट्रोक हो गया था। शुरुआत में टीएमएच में लाखों रुपए खर्च कर परिजनों ने उनका इलाज कराया। बाद में आंशिक सुधार होने पर रांची के रिम्स अस्पताल में उनका इलाज हुआ। करीब 20 दिनों पूर्व अस्पताल से छुट्टी मिलने पर घर से ही इलाज चल रहा था लेकिन अचानक बुधवार को स्थिति बिगड़ने पर उन्हें बचाया नहीं जा सका।

परिजनों ने करीब साढ़े माह तक उनका इलाज जारी रखा और काफी प्रयास के बावजूद उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों के अलावा बुजुर्ग पिता एवं चाचा – चाची को छोड़ गए हैं। वह अपने नि:संतान चाचा – चाची का सहारा थे। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर के बाद गांव में ही उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के गोलमुरी में एचडीएफसी बैंक के ATM से पैसे निकालने पहुंचा युवक 4 हजार रुपये गंवा बैठा

JAMSHEDPUR ATM FRAUD : शहर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट चौक के समीप एचडीएफसी बैंक के ATM से पैसे निकालने पहुंचे युवक आयुष्मान कुमार...

सरायकेला खरसावां जिले के टायो कालोनी निवासी आयुष कुमार यूपीएससी में 143वीं रैंक लाकर बना आईपीएस, सूचना मिलते ही समस्तीपुर में खुशी की लहर

ग़म्हरिया। UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में बिहार के कई उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया...

अभिमत

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

संपादक की पसंद

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के विराेध में श्रीनगर में जोरदार प्रदर्शन

श्रीनगर : आखिरकार अमेरिका अपने मकसद में कामयाब हो गया। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में लोगों...

15,000 किलोमीटर की भारत यात्रा कर शहर लौटे आदित्यपुर निवासी टाटा स्टील कर्मी अजय मुस्कान

सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए 28 दिनों में 19 राज्य व 4 केंद्र शासित प्रदेशों का किया भ्रमण जमशेदपुर : अपनी कार से पूरे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत