जमशेदपुर में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह बोले- जनता का भरोसा कभी टूटने नहीं दूंगा

ब्रह्मर्षि विकास मंच ने गोलमुरी में सांसद का किया भव्य स्वागत

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर के तत्वावधान में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह का गोलमुरी में भव्य स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि सांसद कालीचरण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर आयोजित महाप्रसाद कार्यक्रम में शामिल होने चतरा से जमशेदपुर पहुंचे थे।

जैसे ही समाज के लोगों को उनके आगमन की सूचना मिली, गोलमुरी क्षेत्र में समाज के सैकड़ों लोगों ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि “यह मेरा सौभाग्य है कि आप सबों का भरोसा मेरे ऊपर है और इस भरोसे को मैं कभी टूटने नहीं दूंगा। समाज की सेवा और एकता ही मेरा संकल्प है।”

स्वागत कार्यक्रम में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन रांची के निदेशक रंजन सिंह, ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के अध्यक्ष विकास सिंह, महासचिव अनिल ठाकुर, संस्थापक महासचिव राज किशोर सिंह, सहित भास्कर सिंह, विजय तिवारी, शशि सिंह, साकेत गौतम, अमोद कुमार, सरोज चौधरी, राजेश कुमार, राकेश सिंह, पिंटू सिंह, परशुराम सिंह आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने समाज में एकता, सहयोग और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान भी किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, संकल्प पत्र जारी

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का संकल्प पत्र जारी कर महिलाओं, युवाओं, किसानों और रोजगार से जुड़े कई बड़े वादे किए हैं।

ईरान सीजफायर से बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 2,946 अंक चढ़ा

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और ईरान में सीजफायर की खबर के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत