पटमदा : पटमदा थाना क्षेत्र के पटमदा बस्ती निवासी दिलीप प्रमाणिक ने सोमवार को दीपावली व काली पूजा की रात में उनकी पत्नी देवती प्रमाणिक, पुत्र गौतम प्रमाणिक, तापस प्रमाणिक तथा भतीजा प्रधान प्रमाणिक, उत्तम प्रमाणिक को मारपीट कर बुरी तरह से घायल करने का आरोप लगाते हुए गांव ही सोनू प्रमाणिक, सफीख शेख, जय प्रकाश प्रमाणिक, आकाश प्रमाणिक, अजय प्रमाणिक, मनोज प्रमाणिक व अश्विनी प्रमाणिक के साला के खिलाफ पटमदा थाना में मामला दर्ज कराया है।
इस संबंध में दिलीप प्रमाणिक ने पुलिस को बताया है कि काली पूजा के मौके पर वे अपने घर के सामने ढोल नगाड़ा बजा रहे थे। इसी दौरान सभी आरोपी बाइक पर आए और उनके घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए परिवार के सभी सदस्यों के साथ मारपीट की। उन्हें लहूलुहान कर दिया। उन्होंने बताया कि जब हम थाना पहुंचे तो आरोपियों ने गोली मारकर हत्या करने की धमकी भी दी है।


