September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मानगो थाना क्षेत्र के बालीगुमा तुरियाबेड़ा में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, घर का सामान खाक

मानगो थाना क्षेत्र के बालीगुमा तुरियाबेड़ा में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, घर का सामान खाक

जमशेदपुर: शहर के MGM थाना अंतर्गत बालीगुमा तुरियाबेड़ा में रविवार सुबह एक घर में लगी भीषण आग ने पूरे परिवार की खुशियों को एक झटके में स्वाहा कर दिया.

जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगी। देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया. बताया जाता है कि पिछले महीने ही घर में शादी हुई थी. अगलगी की इस घटना में शादी में मिला सारा सामान, कपड़े, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य कीमती वस्तुएं जलकर खाक हो गईं.

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि परिवार के सदस्य कुछ भी नहीं बचा सके. घटना के समय घर के पुरुष सदस्य काम पर गए हुए थे, जबकि महिलाएं और बच्चे घर पर मौजूद थे.

अचानक धुआं उठता देख अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन अगलगी ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. परिवार को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading