पटमदा के रांगाटांड़ में दो बाइक के बीच टक्कर, 2 गंभीर, एमजीएम रेफर

दूसरी बाइक पर कपाली गौसनगर निवासी सामद अंसारी जा रहे थे काटिन

पटमदा : पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगाटांड़ निर्मल चौक के समीप सोमवार शाम 5 बजे दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बेहोशी की हालत में दोनों घायलों को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के युवा नेता प्रताप महतो, उत्तम महतो, शंभू महतो, शिवशंकर महतो, अमित महतो व विजय महतो ने तत्काल माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में प्रताप महतो ने बताया कि एक बाइक पर सवार माचा गांव निवासी स्वपन हालदार (57) अपने घर से पटमदा बस्ती की ओर जा रहे थे जबकि दूसरी बाइक पर सवार कपाली गौसनगर निवासी सामद अंसारी (45) काटिन बाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच पटमदा मुख्य सड़क पर ओवरटेक के चक्कर में दोनों की भिड़ंत हो गई और दोनों ही अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 41 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न, हजारों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित अष्टम सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के दूसरे दिन सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 41 बटुकों का...

जमशेदपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

जमशेदपुर: महिला आरक्षण बिल के विरोध में सोमवार को बिष्टुपुर क्षेत्र में जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने हरिवंश, सदन में सर्वसम्मति से मिला समर्थन

पीएम मोदी ने अनुभव और कार्यशैली की सराहना की, खरगे समेत पक्ष-विपक्ष ने दी बधाई,नेतृत्व को सराहा नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद हरिवंश को शुक्रवार को...

दुबई से पकड़ाया प्रिंस खान का ‘मेजर’ सैफी, कोलकाता एयरपोर्ट पर STF की बड़ी कार्रवाई

इंटरपोल की मदद से गिरफ्तारी | मेयर समर्थक हत्याकांड का मास्टरमाइंड | पूछताछ में खुलेंगे गैंग के कई राज धनबाद : धनबाद में संगठित अपराध...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत