बिहार विधानसभा चुनाव : झामुमो ने छोड़ा कांग्रेस व राजद का साथ, स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा

रांची : झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है। झामुमो ने महागठबंधन के साथ गठबंधन तोड़ते हुए, बिहार की छह विधानसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। पार्टी के इस कदम को बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

झामुमो के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को रांची में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इस निर्णय की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि झामुमो ने फैसला किया है कि वह अपने दम पर बिहार के चुनावी दंगल में उतरेगी।

इन 6 सीटों पर दम दिखाएगी झामुमो

झामुमो जिन छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, उनमें चकाई, धमदाहा, कटोरिया (एसटी), मनिहारी (एसटी), जमुई और पीरपैंती शामिल हैं। ये सभी सीटें बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आती हैं, जहां 11 नवंबर को मतदान होना है। इन सीटों पर झामुमो के उतरने से महागठबंधन, खासकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के समीकरणों पर सीधा असर पड़ सकता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो में कुमार पैथोलॉजी के नए सेंटर का शुभारंभ

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी के नए कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन हुआ। संस्थान का यह चौथा सेंटर है, जिससे स्थानीय लोगों को जांच सुविधा मिलेगी।

तानाशाही की ओर झुकाव के संकेतों के बीच खतरे में लोकतंत्र: ‘सामना’ में शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि सुनियोजित तरीके से दल-बदल, कथित तौर पर ईवीएम को नष्ट करने, संस्थाओं...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल : हाबरा स्टेशन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से बढ़ा तनाव, दुकानदारों और फेरीवालों ने किया विरोध

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा रेलवे स्टेशन पर तनाव फैल गया। रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार तड़के...

जमशेदपुर : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना में भारी अनियमितताओं का आरोप

जमशेदपुर। बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर चल रहे जन आंदोलन ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत