सरायकेला खरसावाँ जिले में अब 5 दिनों में होगा पासपोर्ट का सत्यापन
बलात्कार,पोक्सो एक्ट के मामले 60 दिनों में निष्पादित करने के निर्देश
सरायकेला : सरायकेला खरसावाँ के पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानेदारों को निर्देश दिया है कि वे हर हाल में बलात्कार,पोक्सो एक्ट से संबंधित काण्डों को 60 दिन के अन्दर निष्पादित करें। शुक्रवार को एसपी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, सभी थाना प्रभारी,अंचल निरीक्षक एवं शाखा प्रभारियों के साथ कार्यालय सभागार में मासिक अपराध को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में धनतेरस , दीपावली एवं छठ पूजा पर्व के मद्देनजर जिलांतर्गत विधि व्यवस्था संधारण के लिए विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । साथ ही सितंबर माह में हुए अपराध की विस्तृत समीक्षा करते हुए उद्भेदन हेतु दिशा निर्देश दिया गया एवं सितंबर माह में निष्पादित कांडो/यू डी कांडो की थानावार समीक्षा करते हुए अक्टूबर माह में अधिकाधिक निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही विगत माह में 3 या 3 अधिक कांडों का निष्पादन करने वाले अनुसंधानकर्ताओ को एक- एक सुसेवांक से पुरस्कृत किया गया ।
इसके अलावा विधि व्यवस्था, अपराध, सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मामले, मादक और नशीले पदार्थों ,ब्राउन शुगर की बिक्री आदि की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट का सत्यापन 05 दिन के अन्दर पूर्ण कर पोर्टल में अपलोड करें। किसी भी आवेदक को अनावश्यक परेशान नहीं करें।
