रामगढ़ की चुटुपालू घाटी में सरिया लदे ट्रेलर ने यात्री बस को मारी जोरदार टक्कर, 20 घायल

रामगढ़ : रामगढ़ से कोडरमा जा रही एक यात्री बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई।दुर्घटना में दोनों वाहन पलट गए। गुरुवार को हुए इस हादसे में लगभग 20 यात्री घायल हो गए। आनन-फानन में घायल यात्रियों को रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। रामगढ़ पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और राहत कार्य में सहयोग कर रही है।

घटना के बाद काफी देर तक रांची-रामगढ़-पटना मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। लंबा जाम लग गया, इस सामान्य करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस हादसे के बाद के स्थानीय लोगों ने काफी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं पर इसके लिए कोई स्थाई समाधान का रास्ता नहीं निकाला जा रहा है। लोगों की मौत हो रही है और सरकार की ओर से कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग, 7 घर जलकर राख—कई परिवार बेघर, लाखों की संपत्ति खाक

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग से सात घर जलकर राख हो गए, कई परिवार बेघर हुए और लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई, राहत और मुआवजे की मांग तेज हुई।

बगहा में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, इलाके में सनसनी

बगहा में पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी, फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य और मामले की हर एंगल से पड़ताल

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

देवगांव में दर्दनाक हादसा, ट्रांसफार्मर पर चढ़ने से करंट लगने पर युवक की मौत

देवगांव में ट्रांसफार्मर पर चढ़ने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

डीजे विवाद में चापड़बाजी, तीन घायल; टेल्को की जेमको बस्ती में देर रात हिंसा

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेमको मछुआ बस्ती में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात हिंसक झड़प में बदल गया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत