जमशेदपुर जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 250 करोड़ के घोटाले में कारोबारी प्रदीप कलबेलिया चास से गिरफ्तार, 50 लाख नकद बरामद, भेजा गया जेल

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित जीएसटी विभाग ने एक बड़ी करवाई की। विभाग की टीम ने 250 करोड़ रुपये से अधिक जीएसटी घोटाले में आरोपी व्यापारी प्रदीप कलबेलिया को बोकारो के चास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 50 लाख रुपये नकद बरामद किया गया है। इसके अलावा कई दस्तावेज, कंप्यूटर, मोबाइल, पेन ड्राइव, फर्जी चालान बुक, लैपटॉप भी जब्त किया गया है। कई बैंक खातों को फ्रीज किया गया। जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

विभाग के अधिकारी के अनुसार झारखंड का अब तक का सबसे बड़ा जीएसटी घोटाला है। आरोपी का नेटवर्क पूरे झारखंड में फैला हुआ है। इसका नेटवर्क फर्जी बिल बनाने का काम करता है। इसके रैकेट में और भी कई लोग शामिल हैं।

जानकारी यह भी मिली है कि इस व्यापारी के अलावा इसके ऊपर दो लोग और हैं, जिसकी गिरफ़्तारी होने के बाद मामले का और खुलासा होगा। पूरे झारखण्ड मे इनका नेटवर्क काम कर रहा है। जीएसटी, जमशेदपुर के अधिकारी सार्थक सक्सेना द्वारा मीडिया को यह जानकारी दी गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बालाजी फर्नीचर का चौथा आउटलेट आदित्यपुर में शुरू, हर बजट में लग्ज़री फर्नीचर और 50% तक की छूट

जमशेदपुर: आदित्यपुर स्थित टाटा-कांड्रा मेन रोड पर एमपी टावर के बगल और सरिता टॉकीज बिल्डिंग के सामने बालाजी फर्नीचर के चौथे आउटलेट का भव्य...

जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर झामुमो सख्त, घातक हथियारों पर लगे प्रतिबंध

जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और शहर में घातक हथियारों की अवैध उपलब्धता को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत