पटमदा के गोबरघुसी में स्वर्गीय सोमनाथ स्मृति ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में सारजमदा इलेवन चैंपियन

पटमदा: पटमदा के गोबरघुसी में रविवार को स्वर्गीय सोमनाथ मंडल की स्मृति में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हुई। जय मां काली क्रिकेट टीम बामनी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया।

फाइनल मुकाबला मां काली इलेवन और सरजमदा इलेवन के बीच खेला गया। सरजमदा इलेवन पहले बल्लेबाजी करते हुए बिक्की कर्मकार की 12 गेंद पर 45 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से 4 ओवर में 3 विकेट खोकर 74 रन बनाया। जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी जय मां काली इलेवन सरजमदा इलेवन के शानदार गेंदबाजी के सामने 4 ओवर में 3 विकेट खो कर 35 रन ही बना सकी। फाइनल मुकाबला सरजमदा इलेवन 39 रन से जीत कर स्वर्गीय सोमनाथ स्मृति ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाज़ी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए जय मां काली इलेवन के ऑलराउंडर सौमिक मंडल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, उन्हें 1000 रुपए और एक ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच बिक्की कर्मकार को चुना गया।

विजेता सारजमदा इलेवन को 22,000 और एक ट्रॉफी, उपविजेता जय मां काली इलेवन बामनी को 15,000 रुपए और एक ट्रॉफी, तृतीय बांगुड़दा और चतुर्थ घोड़ानेगी दोनों टीमों को 6-6 हजार रुपए और एक- एक ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सौमिक, मंगल, जयदेव, धर्मेंदर, बिट्टू, आशीष, शुभम, राकेश, कॉमेंटेटर राजेश कुमार मान्ना आदि का अहम योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही परीक्षा शांतिपूर्ण, 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी...

स्वर साम्राज्ञी Asha Bhosle का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई: भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर झामुमो सख्त, घातक हथियारों पर लगे प्रतिबंध

जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और शहर में घातक हथियारों की अवैध उपलब्धता को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत