जोहार झारखण्ड श्रमिक संघ ने टाटा स्टील के पावर हॉउस गेट -3 के सामने दिया धरना

जमशेदपुर : जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के बैनर तले शनिवार को जुगसलाई स्थित टाटा स्टील पावर हाउस गेट के सामने एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्वकर्ता, मजदूर नेता राजीव पांडेय ने किया। इस आंदोलन का उद्देश्य मेसर्स टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित न्यू बार मिल (ऑपरेशन ग्रुप) में कार्यरत मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन प्रबंधन द्वारा श्रमिकों के साथ किए जा रहे अन्याय, फुल एंड फाइनल सेटलमेंट में गड़बड़ी, ओवरटाइम बकाया भुगतान में देरी, तथा गेट पास ब्लॉक जैसी श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाना था। धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए।
मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने श्रमिकों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि“श्रमिकों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि नागरिक सुविधाओं पर भी टाटा स्टील के भ्रष्ट पदाधिकारी आज मजदूरों पर हमला कर रहे हैं । इसके लिए उनके द्वारा बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी की जा रही है।
मौके पर उपस्थित जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के उपाध्यक्ष विष्णु कुमार कामत ने ठेका प्रथा का विरोध करते हुए ठेका मजदूरों के साथ हो रहे शोषण पर रोष प्रकट किया एंव कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व भारत जोड़ो यात्री अमरनाथ मिश्रा व प्रमोद मिश्रा ने मजदूर नेता राजीव राजीव पर अपना विश्वास जाहिर करते हुए मजदूर यूनियन और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का बात कही।
धरना स्थल का संचालन रितेश घोषाल ने किया एंव जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के माध्यम से किए गए मजदूरों के अधिकार की लड़ाई और मजदूरों के कल्याण के लिए जानकरी साझा किया। मौके पर उपस्थित राजीव पांडे, रितेश घोषाल, अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह, कोल्हान मजदूर संघ के नेता बसंत कुमार, अमरनाथ मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, 43 से ज्यादा मजदूर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और और विवेक कंस्ट्रक्शन हाय हाय का नारा भी लगाया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बिहार के सीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।बंगाल...

हैदराबाद: योग दिवस काउंटडाउन में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, वेंकैया नायडू और जी किशन रेड्डी भी हुए शामिल

हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 24 घंटे का काउंटडाउन आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी और दक्षिणी भारत में आगे बढ़ा, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को काफी आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून ने आंध्र...

पांच साल में व्यापार को दोगुना करने, तकनीक और इनोवेशन संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए भारत और फ्रांस

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को पांच साल के अंदर दोनों देशों के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत