पटमदा पुलिस ने बरामद किया बामनी टोला घोषडीह निवासी नाबालिग का शव

पटमदा : पटमदा के बेलटांड़ स्थित दुर्गा पूजा मैदान से गुरुवार को सुबह 8 बजे पटमदा पुलिस ने एक नाबालिग लड़के का शव बरामद किया है। उसकी पहचान पटमदा के ही बामनी टोला घोषडीह निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक करीब 14 वर्षीय आदिवासी लड़का लावारिश हालत में अक्सर बेलटांड़ बाजार में घूमता था। वह नशे का आदी हो गया था। उसके साथियों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को बेलटांड़ स्थित एक दुकान से 3 डेंड्राइट खरीदकर उसका उपयोग नशे के लिए किया था और रात को भूखे पेट ही दुर्गा मंदिर के समीप सो गया। उसी जगह सुबह में उसका शव मिला। सुबह करीब 7 बजे उसपर टेंट (दुर्गा पूजा के लिए बने) हाउस के एक कर्मचारी की नजर पड़ी तो बगल में मौजूद टेम्पो चालकों को सूचना दी गई।

इसके बाद झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, ग्राम प्रधान बृंदावन दास समेत काफी संख्या में लोग पहुंचे और पुलिस के सामने पहचान की। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है और उसके परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव का पोस्टमॉर्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

इस संबंध में लावा ग्राम प्रधान बृंदावन दास ने कहा कि यह लड़का घोषडीह गांव निवासी था जो अपने मामा के घर (जाल्ला) में ही अधिकांश समय रहता था। उन्होंने बताया कि उसे शराब एवं डेंड्राइट की बुरी आदत लग गई थी और वह कुछ गुलगुलिया (खानाबदोश) बच्चों के साथ ही अधिक घूमता था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बाजार में डेंड्राइट बेचने वालों को सख्त हिदायत दें ताकि दूसरा कोई बच्चा नशे का शिकार न हों। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ध्यान नहीं देंगे तो भविष्य में और भी कई घटनाएं हो सकती हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

निशांत कुमार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सरकार के मंत्रियों ने दिए संकेत

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार उनके सम्मानित नेता हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा पार्टी...

राजनगर में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन और मानदेय को लेकर दिया धरना, जताया आक्रोश, चेतावनी दी

राजनगर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत अनुबंधित एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले तीन से चार माह से वेतन और मानदेय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत