सरायकेला खरसावां मार्ग के संजय नदी पर एप्रोच सड़क निर्माण को लेकर झारखण्ड उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई, 15 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां पथ के सातवें किलोमीटर पर खप्पर साही के समीप संजय नदी पर बना लगभग 120 मीटर लम्बा आरसीसी पुल का एप्रोच रोड 12 वर्षो बाद भी नहीं बन पाया है ।

नतीजा खरसावां,कुचाई, दलभंगा और उस इलाके के सुदूर देहात से आने वाले हजारों लोगों को जिला मुख्यालय सहित अस्पताल आने-जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पुल चालू नहीं है इसलिए नीचे बिना गार्ड वाल के बने संकीर्ण रास्ते से प्रतिदिन लोगों को गुजरना पड़ता है। नदी में पानी बढ़ जाने से रास्ता बंद हो जाता है इसलिए आम जनता की समस्या को देखते हुए झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने झारखंड उच्च न्यायालय रांची में जनहित याचिका दायर किया है । याचिका में उक्त पुल के बाकी काम एवं पहुंच पथ का निर्माण अविलम्ब पूरा कराने की मांग की गई है।

जनहित याचिका पर 7 अक्टूबर को माननीय झारखंड उच्च न्यायालय रांची में माननीय मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान एवं जस्टिस राजेश शंकर ने सुनवाई की एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार रजक को 15 दिसंबर तक उसे पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही अगली तिथि कोर्ट ने 19 दिसंबर 2025 को निर्धारित कर इसकाी पूर्ण रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि इस एप्रोच सड़क के गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए, यदि जरुरत होगी तो इसकी जाँच का आदेश भी इस न्यायलय के द्वारा दिया जा सकता है।

—क्या था मामला

पथ निर्माण विभाग द्वारा पूल का एप्रोच मार्ग निर्माण हेतु पिछले मार्च महीने में ही निविदा निकाली गई थी और लगभग साढ़े पांच करोड़ की लागत से एप्रोच सड़क का निर्माण करना था.

इसका एकरारनामा 12 मार्च को किया गया था एवं 5 महीने में अर्थात 11 अगस्त 2025 तक कार्य को पूरा करने का समय निर्धारित था। इसकी जानकारी कार्यपालक अभियंता ने अपने शपथ पत्र द्वारा 6 मई 2025 को माननीय उच्च न्यायालय को बताया था। इसके बाद कोर्ट ने काम पूरा करने के निर्धारित समय सीमा दो महीने बाद 7 अक्टूबर को इसकी सुनवाई की तिथि निर्धारित की थी। केस कि पैरवी जालड़ो की ओर से झारखण्ड उच्च न्यायलय में अधिवक्ता मनोज कुमार चौबे कर रहे है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

”Vikram Sarabhai Prize 2026′ करीम सिटी कॉलेज के डॉ. अली जान हुसैन को ‘विक्रम साराभाई प्राइज 2026’ सम्मान

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अली जान हुसैन को इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्चर्स, वायनाड (केरल) की ओर...

Indian Railways gets its 18th zone, ‘South Coast Railway भारतीय रेल को मिला 18वां जोन, ‘दक्षिण तट रेलवे’ का गठन; विशाखापत्तनम बनेगा मुख्यालय

जनवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था मुख्यालय का शिलान्यास , ईस्ट कोस्ट रेलवे और साउथ सेंट्रल रेलवे के कुछ हिस्सों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चक्रधरपुर प्रखंड के बोड़दा-बाईड़ीह गांव में देवर ने भाभी पर क्रिकेट बैट से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

chakradharpu पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के बोड़दा-बाईड़ीह गांव में 30 अप्रैल को घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देवर ने अपनी...

VIVEK VIHAR FIRE NEWS विवेक विहार अग्निकांड : चार मंजिला इमारत में भीषण आग, 9 की मौत, डेढ़ साल का मासूम समेत एक ही...

NEW DELHI नई दिल्ली के पूर्वी इलाके विवेक विहार में रविवार तड़के एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से कम से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत