जमशेदपुर के पारडीह चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन को रोका तो भड़के मजदूर, धरने पर बैठे , आवाजाही ठप

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की ट्रैफिक पुलिस को मजदूरों से पंगा लेना भारी पड़ गया। बुधवार को रोजगार पर निकले मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को परडीह चेक पोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस ने रोक दिया। कागजात की मांग की। नहीं दिखाने पर चालक के साथ मारपीट भी की जिससे मजदूर आक्रोशित हो गए और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

मजदूरों का आरोप है कि कागजात के लिए आए दिन ट्रैफिक पुलिस परेशान करती है। किसी भी वाहन से जब वह रोजगार के लिए शहर की ओर आते हैं, ओवरलोड का हवाला देकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालक को पकड़ लिया जाता है। चालक से जुर्माना वसूला जाता है जिससे हर दिन उनका काम छूट जाता है।

सभी मजदूर चांडिल से जमशेदपुर के बावनगोड़ा जा रहे थे। मजदूरों ने साफ कर दिया कि जब तक उनकी हाजिरी नहीं मिलेगी तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा। उधर जब पुलिस से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो कैमरे के सामने आने से बचते रहे। मजदूरों का सड़क पर प्रदर्शन जारी है।

इस दौरान मजदूर पुलिस के सामने आक्रोश जताते रहे। गहमागहमी का माहौल रहा। आखिरकार सुबह 11 बजे धरना समाप्त हुआ। कुल दो घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। इस दौरान लोगों को परेशानी भी हुई। वैसे लोग जिन्हें रोजाना उसी रास्ते से अपने काम पर जाना होता है। वैसे लोगों में चांडिल, चौका, नीमडीह के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, बैंक और अन्य विभागों में कार्यरत लोग शामिल हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक बार फिर जमशेदपुर में एयरपोर्ट को लेकर पोस्टल पार्क बिष्टुपुर में शनिवार को चेंबर के बैनर तले प्रदर्शन

जमशेदपुर : जमशेदपुर में हवाई अड्डे की मांग को लेकर लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता राजनीति कर रहे हैं। उनकी मांग...

जमशेदपुर के गोलमुरी में एचडीएफसी बैंक के ATM से पैसे निकालने पहुंचा युवक 4 हजार रुपये गंवा बैठा

JAMSHEDPUR ATM FRAUD : शहर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट चौक के समीप एचडीएफसी बैंक के ATM से पैसे निकालने पहुंचे युवक आयुष्मान कुमार...

अभिमत

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

संपादक की पसंद

सरायकेला जिले के कपाली में चहारदिवारी के अंदर झाड़ियों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

पुलिस और अग्निशमन विभाग की तत्परता से टला हादसा, लोगों ने राहत की सांस, पुलिस कर रही जांच सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी...

टाटा मोटर्स से बर्खास्त कर्मचारियों को फिर से नियोजन दिलाने का प्रयास करेगी यूनियन

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा में 6 प्रस्ताव पारित, 5225 सदस्य रहे मौजूद संस्थापक दिवस पर टाटा साहब की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत