टाटा स्टील ने नव उद्घाटित नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण में उच्च-शक्ति वाले स्टील का योगदान दिया

यह महत्वपूर्ण परियोजना टाटा स्टील की भारत में अवसंरचना निर्माण में भूमिका और आधुनिक, जुड़े हुए भारत को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है

मुंबई : माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अत्याधुनिक नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। यह विश्व-स्तरीय सुविधा न केवल हवाई यात्रा को और सहज और प्रभावशाली बनाएगी, बल्कि मुंबई, पुणे और कोंकण क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

टाटा स्टील इस परियोजना में एक महत्वपूर्ण साझेदार रही है, जिसने हवाई अड्डे की मजबूत और विश्वसनीय अवसंरचना तैयार करने के लिए 8,500 टन से अधिक उच्च-शक्ति स्टील की आपूर्ति की। इस योगदान से एक ऐसी सुविधा विकसित हुई है, जो लाखों मुम्बईकरों के लिए वैश्विक कनेक्टिविटी को और भी सशक्त और सहज बनाएगी।

प्रभात कुमार, वाइस प्रेसिडेंट– मार्केटिंग एंड सेल्स (फ्लैट प्रोडक्ट) ने कहा, “नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसे राष्ट्रीय परियोजना में योगदान देने पर हमें गर्व है। यह परियोजना भारत की महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक है, और हमारी उच्च-गुणवत्ता, विशेषीकृत स्टील की आपूर्ति बेहतर भविष्य के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम केवल स्टील ही नहीं बनाते; हम एक संबद्ध और सशक्त भविष्य का निर्माण करते हैं।”

इस परियोजना के तहत, टाटा स्टील ने हवाई अड्डे की संरचनात्मक मजबूती के लिए आवश्यक विभिन्न विशेष उत्पादों की आपूर्ति की, जिनमें टीएमटी बार, टिस्कॉन रेडीबिल्ड (कट एंड बेंड), स्मार्ट फैब (वेल्डेड वायर मेष) और टाटा स्ट्रक्चरा (स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब्स) शामिल हैं।

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत की तेजी से विकसित हो रही अवसंरचना की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, और टाटा स्टील की भागीदारी यह दर्शाती है कि वह आधुनिक, जुड़े हुए शहरों, हवाई अड्डों, पुलों और अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्तियों के निर्माण में लगातार अपनी अहम भूमिका निभा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में फीस बढ़ोतरी पर अभिभावकों का हंगामा, निजी स्कूल पर मनमानी का आरोप

जमशेदपुर में जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद निजी स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला कदमा स्थित आंध्र...

बेतिया में भीषण आग से 50 घर राख

बेतिया के बैरिया प्रखंड में भीषण आग से 50 से अधिक घर जल गए, कई परिवार बेघर हुए और मवेशियों की मौत से इलाके में संकट गहरा गया है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

दो-चार दिनों में ट्रेनों की लेटलतीफी दूर कर जनता में विश्वास जगाएं : सरयू राय

टाटानगर जंक्शन पर ट्रेनों के विलंब को डीआरएम ने माना; कारणों का किया खुलासा, ट्रेनों की लेटलतीफी के आंकड़ों का विश्लेषण होगा, सोमवार को...

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में देर रात धारदार हथियार से हमला, दो घायल युवकों का टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे धारदार हथियार से हमला किए जाने की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत