पूर्वी सिंहभूम जिले में आचार संहिता में फंसी चौकीदार की बहाली

पटमदा,जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को लेकर सोमवार को जारी आदर्श आचार संहिता के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले में चौकीदार की बहाली का कार्यक्रम को जिला प्रशासन ने रद्द कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को सुबह पटमदा प्रखंड के युवाओं के लिए दौड़ एवं शारीरिक जांच की परीक्षा थी, जो अब 15 नवंबर के बाद ही संभव हो पाएगा

मालूम हो कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव की घोषणा की गई है। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने एमसीसी के प्रभावी होने तथा चुनाव प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी। प्राप्त कार्यक्रमानुसार विवरणी निम्नवत है-

अधिसूचना जारी करने की तिथि- 13.10.2025 (सोमवार)

नामांकन की अंतिम तिथि- 21.10.2025 (मंगलवार)

नामांकन पत्रों की जांच की तिथि- 22.10.2025 (बुधवार)

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि- 24.10.2025 (शुक्रवार)

मतदान की तिथि- 11.11.2025 (मंगलवार)

मतगणना की तिथि- 14.11.2025 (शुक्रवार)

निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने की अंतिम तिथि- 16.11.2025 (रविवार)

जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएँगी। आचार संहिता लागू होने के साथ ही निर्वाचन कार्य हेतु गठित सभी कोषांग को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्वाचन कार्य के सफल संपादन हेतु कुल 15 कोषांग यथा- निर्वाचन कोषांग, Communictaion Plan & Electoral Roll, कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, ईवीएम कोषांग, SVEEP, समाग्री कोषांग, व्यय लेखा कोषांग, मतपत्र कोषांग, वाहन कोषांग, सूचना तकनीकी कोषांग, MCC & Law & Order, DCC, Suvidha, C-Vigil, मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग, Control Room, Complaint Redressal & Voter HelpLine, प्रेक्षक कोषांग, PwD’s कोषांग का गठन किया गया है तथा सभी नोडल पदाधिकारियों को उनकी भूमिका एवं दायित्वों के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु निर्वाची पदाधिकारी घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुनील चंद्रा होंगे। सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में सीओ धालभूमगढ़, सीओ घाटशिला एवं बीडीओ घाटशिला कार्य करेंगे। नामांकन की प्रक्रिया अनुमंडल कार्यालय घाटशिला में संपन्न होगी । उन्होने बताया कि मतदाता नामांकन की अंतिम तिथि के 10 दिन पूर्व तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आवेदन कर सकते हैं ।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने कहा कि चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु समुचित सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। क्रिटिकल बूथों की पहचान कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी । साथ ही चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने से रोकथाम हेतु नकद, शराब, उपहार, ड्रग्स के अवैध परिवहन एवं असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए 16 चेकनाका बनाए जाएंगे जिसमें इंटर स्टेट 10, इंटर डिस्ट्रिक्ट 5 तथा शहरी क्षेत्र में 1 चेकनाका शामिल हैं। उन्होने कहा कि फरार अभियुक्तों के धरपकड़ हेतु अभियान चलाते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंसी आर्म्स का सत्यापन कराते हुए जमा लिया जाएगा । साथ ही किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के रोकथाम के लिए भी सघन अभियान चलाया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बिष्टुपुर में हजरत चूना शाह बाबा का 57वां सालाना उर्स 7 से 10 अप्रैल तक, भव्य तैयारियां पूरी

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित आसताना रहीमिया में ताजदार-ए-विलायत हज़रत बादशाह अब्दुर रहीम शाह उर्फ चूना शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 57वां सालाना उर्स मुबारक 7...

जमशेदपुर के कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना लोलो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की कदमा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत