आदित्यपुर माझी टोला में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव घर में मिला, मृतक की पत्नी को तलाश रही पुलिस

दर्जनभर कुत्तों के साथ रहता था मृतक, शव निकालने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

तीन से चार दिन पहले ही घर से कहीं चली गई है मृतक की पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के माझी टोला स्थित रैना बसेरा सोसाइटी में शनिवार देर रात एक निजी सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत इंजीनियर का शव बरामद हुआ। मृतक की पत्नी घटना के बाद से लापता है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने रविवार को इस पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 48 वर्षीय राउंड्री स्टीवेन्सन के रूप में हुई है। वे कुछ महीने पहले ही रैना बसेरा सोसाइटी के डुप्लेक्स नंबर-41 में किराए पर रहने आए थे और एक निजी सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत थे। वे अपनी पत्नी और करीब आठ से दस पालतू कुत्तों के साथ रहते थे। मृतक के साथ घर में मौजूद पालतू कुत्तों के कारण पुलिस को शव निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार देर रात आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घर में मौजूद कुत्तों के कारण शव बरामद करना संभव नहीं हो पाया। बाद में आदित्यपुर नगर निगम की डॉग रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। करीब एक घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद कुत्तों को सुरक्षित बाहर निकालकर शव को कब्जे में लिया गया। स्

थानीय लोगों ने बताया कि मृतक की पत्नी तीन से चार दिन पहले घर से कहीं चली गई थी। उसके बाद से लौटकर नहीं आई। आशंका जताई जा रही है कि मृतक इसी बात को लेकर मानसिक तनाव में था। फिलहाल पुलिस खुदकुशी और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मकान मालिक और सोसाइटी के अन्य लोग मृतक को अधिक नहीं जानते थे, क्योंकि वह हाल ही में यहां रहने आए थे।

आदित्यपुर थाना प्रभारी ने रविवार को बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मृतक की पत्नी की तलाश कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे कोई पारिवारिक विवाद है या कोई अन्य कारण।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में धूमधाम से मना नेपाली नववर्ष, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा माहौल

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित नेपाली सेवा समिति परिसर में नेपाली समाज के गोर्खा परिवारों ने नेपाली नववर्ष को पूरे उत्साह...

जमशेदपुर के निजी अस्पताल में चक्रधरपुर के युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के लोकनाथ नगर निवासी 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। परिजनों ने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पलामू में दिनदहाड़े लूट: सीएससी संचालिका को गोली मारकर 3 लाख लूटे

पलामू : मेदिनीनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां लूटपाट के दौरान बदमाशों ने सीएससी संचालिका और उनके पति पर फायरिंग कर...

बर्थडे पार्टी में नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रांची के लालपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान छात्रा को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत