पोटका विधानसभा को खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का रहेगा प्रयास : संजीव सरदार

खेल क्रांति: एक ही दिन में 8 फुटबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि रहे विधायक संजीव सरदार

पोटका: पोटका विधानसभा क्षेत्र में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह और जनभागीदारी का नज़ारा देखने को मिल रहा है जहां मूसलाधार बारिश में भी क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में एक साथ आठ स्थानों पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। पोटका विधायक संजीव सरदार दिनभर विभिन्न प्रखंडों में आयोजित प्रतियोगिताओं में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विधायक संजीव सरदार ने क्रमशः नादुप (सुंदरनगर) में आदिवासी मिलन संग द्वारा आयोजित दो दिवसीय टूर्नामेंट, जहातू में मारंग बुरू टूर्नामेंट, चापि, पुतलुपंग (NJRC टूर्नामेंट) चाकड़ी, कशियाबेड़ा, बड़ा बोतला (डुमरिया प्रखंड), तथा लुगु मुर्मू रेसिडेंशियल ट्राइबल स्कूल एवं वीर सिद्धू कान्हू मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, भाटीन द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में शिरकत की। प्रत्येक स्थल पर खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने सभी टीमों का उत्साह बढ़ाया और खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का संदेश दिया।

खेल केवल मनोरंजन नहीं, जीवन का अनुशासन सिखाता है : संजीव

विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा, “खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, यह जीवन में अनुशासन, एकजुटता और आत्मविश्वास लाने का जरिया है। पोटका के युवाओं में जो ऊर्जा और जुनून मैंने देखा, वह बताता है कि हमारे क्षेत्र में खेलों का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। मेरा प्रयास रहेगा कि पोटका विधानसभा को खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाए।” उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक परंपरा है, जो लोगों को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का कार्य करती है।

खिलाड़ियों को किया सम्मानित, विजेता टीमों को मिली बधाई

सभी प्रतियोगिताओं में विधायक ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि “इस तरह के आयोजन युवाओं को नशे से दूर और खेल की राह पर ले जाते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएँ समाज में एकता और सौहार्द का संदेश देती हैं।”

इन आयोजनों में झामुमो पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधार सोरेन, विद्या सागर दास, भगत बस्की, कजमान सिंह सरदार, असित सरदार, गाजीराम टुडू, राजेश सोरेन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा, मनी लॉन्ड्रिंग विवाद के बीच छोड़ा पद

काठमांडू: नेपाल की सियासत में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका यह...

बिष्टुपुर में फॉगिंग कर्मी ने की आत्महत्या

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में फॉगिंग कर्मी ने कार्यस्थल पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी और लगातार घटनाओं से शहर में चिंता बढ़ी

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पटमदा के बामनी गांव के पास सड़क हादसे में द ो युवकों की मौत, तीन घंटे तक सड़क जाम

मुख्य बिंदु: सड़क हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम प्रशासन के...

जमशेदपुर में आसमान पर मंडराया फाइटर जेट, लोगों में जगी उत्सुकता

जमशेदपुर में आसमान पर फाइटर जेट की उड़ान से लोगों में उत्सुकता बढ़ी, सोनारी एयरपोर्ट के ऊपर भी देखी गई गतिविधि, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत