पटमदा के जाल्ला में बेकाबू कार ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, दर्जनों गांव में बिजली गुल

पटमदा: रविवार को शाम करीब 5.30 बजे लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर से लौट रही एक अनियंत्रित कार ने एक बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। 33 हजार वोल्ट के तार व खंभे (रेल पोल) में जोरदार टक्कर से तिलाबनी फीडर एवं बोड़ाम प्रखंड के सभी गांवों में बिजली गुल हो गई है।

घटना पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय पटमदा, जाल्ला के पास बेलटांड़ -रघुनाथपुर मुख्य सड़क के किनारे हुई। घटना के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार पर सवार लोगों की पिटाई कर दी। इस दौरान कार सवार इधर -उधर भागे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक फोर्ड कार के अंदर से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। सूचना पाकर पहुंची पटमदा पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए कार को जब्त किया है।

इधर सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने लाइनमैन मोहम्मद महमूद को घटनास्थल पर भेजकर जानकारी ली और रात भर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सारी रात काम करो ताकि जल्द से जल्द बिजली की आपूर्ति शुरू कराया जा सके। इस घटना के बाद दर्जनों गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है और रात्रि 12 बजे के बाद ही आपूर्ति शुरू होने की संभावना है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विक्रम भट्ट ने पीएम मोदी की नेतृत्व शैली को सराहा, बोले- देश में जगाया आत्मविश्वास

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देशवासियों के...

कन्हैया कुमार का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप, बोले- शिक्षा व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार

झारसुगुडा, 10 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के संबलपुर में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखे आरोप...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

कर्नाटक के गृह मंत्री ने पब, बार और शराब की दुकानों में उम्र की कड़ी जांच के निर्देश दिए

बेंगलुरु, 8 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सभी पब, बार, क्लब, लाउंज, रेस्तरां और...

दिल्ली में आज ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक, केंद्र की नीतियों के खिलाफ विपक्षी एकजुटता पर जोर

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक में 23 राजनीतिक दलों ने अपनी भागीदारी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत