जमशेदपुर के मानगो पोस्ट ऑफिस रोड के आवास प्लाजा में सिलेंडर विस्फोट से हड़कंप, तीन जख्मी, सड़क बंद, इलाके में अफरा-तफरी

होटल हीरा समीप प्लाजा परिसर की मिठाई दुकान में हुआ हादसा, आसपास के परिसर खाली कराए गए

जमशेदपुर : शनिवार की शाम मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित आवास प्लाजा परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मिठाई दुकान में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार विस्फोट हो गया। यह दुकान हीरा होटल के समीप स्थित है। विस्फोट इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के दुकानदारों व स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

विस्फोट में मिठाई दुकान के मालिक निताई घोष और एक कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक बच्ची के भी जख्मी होने की सूचना है .सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक विधायक सरयू राय की पहल पर, घायलों को आईसीयू में शिफ्ट किया जा रहा था.

प्राथमिक जांच में पता चला है कि गैस लीक होने के कारण यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए आकाशदीप प्लाजा के आवासीय और व्यावसायिक हिस्सों को एहतियातन खाली करा लिया। साथ ही, पोस्ट ऑफिस रोड को सील कर दिया गया जिससे सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सड़क बंद होने के कारण डिमना रोड और उसके आसपास के क्षेत्रों में लंबा जाम लग गया।

घटना के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। आकाशदीप प्लाजा के निवासी अब भी दहशत में हैं और कई परिवारों ने अस्थायी रूप से अपने घर खाली कर दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है ।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक सरयू राय के प्रतिनिध नीरज सिंह, संतोष भगत, पिंटू सिंह, टुनटुन सिंह, संजय चौहान समेत कई लोग वहां पहुंचे और हालात काे नियंत्रित करने में भूमिका निभाई। विधायक प्रतिनिध संतोष भगत ने बताया कि आवास प्लाजा के रसराज स्वीट्स में हुए हादसे के बाद विधायक सरयू राय की टीम ने तुरंत पहुंचकर यथोचित भूमिका निभाई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में मध्यम वर्ग के सपनों को मिली नई उड़ान

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा शासित राज्यों...

फेक एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री माफी मांगें : तेजस्वी यादव

पटना, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भोजपुर जिले के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत