जमशेदपुर के कदमा इलाके में मॉर्निंग वॉक के दौरान पिस्टल की नोक पर फुटबॉल खिलाड़ी से चेन छीनी, चेहरे पर लगा रखा था नकाब

जमशेदपुर : शहर में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों के बीच शुक्रवार सुबह एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कदमा थाना क्षेत्र के लिंक रोड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मॉर्निंग वॉक कर रहे फुटबॉल खिलाड़ी रामदेव सिंह से दो नकाबपोश अपराधियों ने बंदूक की नोक पर चेन छीन ली।

रामदेव सिंह रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक तेज रफ्तार से आए और उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर डराया और देखते ही देखते गले से चेन छीनकर फरार हो गए। अपराधियों ने चंद मिनट में ही घटना को अंजाम दिया। वहां मौजूद अन्य लोग कुछ समझ पाते उससे पहले अपराधी मौके से निकल भागे।

इस घटना के बाद आसपास टहल रहे लोगों में हड़कंप मच गया और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग तुरंत घटनास्थल से दूर हट गए, वहीं कुछ लोगों ने शोर मचाकर अपराधियों को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में नाकाबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि मॉर्निंग वॉक और जॉगिंग के लिए निकलना अब असुरक्षित हो गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में फॉगिंग कर्मी ने की आत्महत्या

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में फॉगिंग कर्मी ने कार्यस्थल पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी और लगातार घटनाओं से शहर में चिंता बढ़ी

गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला

जमशेदपुर के गुदरी बाजार में रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान दुकानदार की हाई कोर्ट याचिका के कारण टाल दिया गया, 15 दिन की मोहलत दी गई।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

शादी समारोह मे आयी थी नाबालिग, उठा कर ले गए आरोपी और किया दुष्कर्म

मनोहरपुर में शादी समारोह में आयी नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, दोनों को जेल भेजा गया।

झारखंड के गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: तीन ट्रकों में आग, ड्राइवर और खलासी जिंदा जले

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तीन ट्रकों के आपस में टकराने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत