जमशेदपुर के प्रतिष्ठित चंदूका परिवार की मंजू देवी अग्रवाल का आकस्मिक निधन, अंतिम संस्कार शुक्रवार दिन 3:00 बजे, समाज में शोक की लहर
जमशेदपुर:शहर के प्रतिष्ठित चंदूका परिवार की सदस्य मंजू देवी (पत्नी: उद्योगपति व समाजसेवी राज कुमार अग्रवाल चंदूका) का अकस्मात निधन विजयादशमी के दिन गुरुवार को टाटा मुख्य अस्पताल में हो गया।
उनके निधन की खबर से पूरे परिवार और जान-पहचान के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
मंजू देवी एक धर्मपरायण, मिलनसार और सादगीपूर्ण जीवन जीने वाली महिला थीं।
वे युवा उद्यमी संगम अग्रवाल की माता थीं। समाज में उनके सौम्य स्वभाव और धार्मिक आस्था के लिए उन्हें विशेष रूप से जाना जाता था।
पारिवारिक और सामाजिक आयोजनों में उनकी सक्रिय सहभागिता रहती थी।
उनके निधन से न केवल चंदूका परिवार बल्कि पूरे सामाजिक क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति हुई है।
शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यापारी वर्ग व रिश्तेदारों का आवागमन उनके जमशेदपुर के सर्किट हाउस क्षेत्र में स्थित आवास नारायणी निवास, 35 सर्किट हाउस नॉर्थ वेस्ट, रोड नंबर 15, सोनारी बना हुआ है।
वे अपने पीछे पति राज कुमार अग्रवाल चंदूका, पुत्र संगम अग्रवाल और पोते यश अग्रवाल समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई है ।
उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 3 अक्टूबर को , किया जाएगा । अंतिम यात्रा दिन 3:00 बजे सर्किट हाउस क्षेत्र स्थित आवास से निकलेगी ।
