सारंडा जंगल को लेकर JDU विधायक सरयू राय ने हेमन्त सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का लगाया आरोप

बोले-सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी हेमन्त सरकार सारंडा क्षेत्र में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने को लेकर गंभीर नहीं

रांची : जमशेदपुर पश्चिम के JDU विधायक सरयू राय ने सारंडा जंगल को लेकर झरखण्ड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार सारंडा क्षेत्र में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने को लेकर गंभीर नहीं है और इस मामले में टालमटोल की नीति अपना रही है।

सरयू राय ने वन विभाग ने तीन साल मेहनत कर एक रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें साफ कहा गया था कि इस इलाके में किसी भी तरह का खनन नहीं किया जाएगा। बावजूद इसके राज्य सरकार ने हाल ही में अपने मंत्री परिषद की एक टीम वहां भेजी है। राय का आरोप है कि यह टीम सारंडा में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने की प्रक्रिया में अड़ंगा डालने का काम करेगी।

रांची में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, 1906 से सारंडा में अवैध खनन हो रहा है। 2006 में लीज के लिए इतनी होड़ मची कि कई कंपनियां इसमें शामिल हो गईं। हमने उस समय भी सवाल उठाया था और सारंडा संरक्षण अभियान चलाया था। 2010 में बनी कमेटी और 2014 में सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने भी विस्तृत रिपोर्ट दी। इसके बावजूद सरकार का सक्रिय न होना चिंता का विषय है।

सरयू राय ने आगे कहा कि सरकार विकास के नाम पर सारंडा को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आगाह किया कि अगर यहां अंधाधुंध खनन और औद्योगिक गतिविधियां जारी रहीं तो इसका सीधा असर पर्यावरण और स्थानीय समुदायों पर पड़ेगा। सारंडा एशिया का सबसे महत्वपूर्ण साल जंगल है। यहां की कारो और कोएना नदियां तथा छोटे-छोटे नाले पहले ही खत्म होने की कगार पर हैं। खेती को भी भारी नुकसान हो रहा है। सरकार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देनी चाहिए।

सरकार चाहे माइनिंग करे लेकिन पर्यावरणीय संतुलन को बिगाड़े बिना ही करे। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी कटाक्ष किया और कहा कि भारत सरकार के भीतर भी ऐसी लॉबी सक्रिय है, जो वन संरक्षण पर ध्यान नहीं देती। यह राज्य और देश के हित में नहीं है।प्रेस वार्ता के दौरान राय ने राज्य सरकार से अपील की कि वह सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित करने की प्रक्रिया में सहयोग करे और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना न करे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पंजाब: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘आप’ को ‘लुटेरों का गिरोह’ बताया

चंडीगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप...

झारखंड में एसआईआर का मकसद बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाना है : झामुमो प्रवक्ता

रांची, 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने झारखंड में...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने किसान आत्महत्या रोकथाम को प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया

भुवनेश्वर, 12 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का पुनरुद्धार और विभिन्न किसान-केंद्रित पहलों के...

केरल: अभिनेता सलीम कुमार के निधन पर सीएम सतीशन ने जताया दुख, भावुक हुए सुपरस्टार ममूटी

कोच्चि, 7 जून (आईएएनएस)। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सलीम कुमार का शनिवार रात करीब 10:45 बजे कोच्चि के एक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत