घाटशिला उपचुनाव की तैयारी पूरी, अब 2.55 लाख वोटर करेंगे फैसला

== 18+ मतदाताओं की बंपर एंट्री, युवा वोटर्स की संख्या में 21 प्रतिशत का इजाफा
== अंतिम मतदाता सूची जारी, महिला वोटर्स ने मारी बढ़त, 4,456 नए नाम
जमशेदपुर | घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 29 सितंबर 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है, जिससे अब इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,55,823 मतदाता मतदान के योग्य हो गए हैं। यह आंकड़ा 2 सितंबर को प्रकाशित प्रारंभिक सूची की तुलना में 4,456 अधिक है।

युवाओं की भागीदारी में बड़ी छलांग
विशेष रूप से 18–19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस श्रेणी में 2,870 नए नाम जुड़ने के साथ अब कुल 16,178 युवा मतदाता सूची में शामिल हो चुके हैं, जो 21.57% की वृद्धि को दर्शाता है।

महिला मतदाताओं की संख्या में भी इज़ाफा
महिला मतदाताओं की संख्या 2.24 प्रतिशत बढ़कर 1,30,921 हो गई है, जबकि पुरुष मतदाता 1.29 प्रतिशत

की वृद्धि के साथ 1,24,899 दर्ज किए गए हैं। लैंगिक अनुपात अब 1048 तक पहुंच गया है, जो पहले 1038 था।

दिव्यांग व सेवा मतदाताओं की सहभागिता
दिव्यांग मतदाताओं (PwD) की संख्या भी बढ़कर 2,735 हो गई है, जो पूर्व की तुलना में 87 अधिक है। वहीं सेवा मतदाताओं की संख्या 368 पहुंच गई है, जिसमें 8 की वृद्धि हुई है।

नामांकन और संशोधन की स्थिति
फॉर्म-6 (नवीन नामांकन): कुल 5,325 आवेदन, जिनमें से 5,171 स्वीकृत
फॉर्म-7 (नाम विलोपन): कुल 750 आवेदन, जिनमें 715 स्वीकार
फॉर्म-8 (संशोधन): 3,677 में से 3,645 आवेदन स्वीकृत किए गए
EP रेशियो और मतदाता वर्गवार आंकड़े
EP Ratio (Elector Population Ratio) में भी सुधार दर्ज हुआ है। यह अब 63.84 हो गया है, जो पहले 62.73 था।

आयु वर्ग के अनुसार मतदाताओं की संख्या:
18–19 वर्ष: 16,178
20–29 वर्ष: 61,378
30–39 वर्ष: 69,650
40–49 वर्ष: 45,732
50–59 वर्ष: 33,422
60–69 वर्ष: 20,158
70–79 वर्ष: 7,567
80–89 वर्ष: 1,545
90–99 वर्ष: 190
100 वर्ष से अधिक: 3
अंतिम सूची में नाम जांचने की अपील
उपायुक्त ने प्रेस वार्ता के दौरान सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने नाम, पता एवं विवरण की जांच अवश्य करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर समय रहते सुधार हेतु आवेदन करें।

उन्होंने कहा कि यह अंतिम मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को दर्शाती है। आगामी चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार है।

प्रेस वार्ता में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, निर्वाचन शाखा के अधिकारी और अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गढ़वा में होटल छापेमारी, 14 जोड़े पकड़े गए

गढ़वा में पुलिस छापेमारी में 14 जोड़े पकड़े गए, तीन होटल सील किए गए और नाबालिग मिलने से जांच तेज हो गई।

यात्री ट्रेनों की देरी पर टाटानगर में धरना शुरू

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की देरी के खिलाफ सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू, यात्रियों ने रेलवे पर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बिहार की पत्रकारिता में ‘भेलारी’ युग का नया अध्याय: अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखेगा ‘भेलारी न्यूज’ का जलवा

==​1 अप्रैल से औपचारिक शुरुआत; न्यूज़ के साथ 'व्यूज' का तड़का और ठेठ अंदाज़ में राजनीतिक विश्लेषण पेश करेंगे दिग्गज पत्रकार कन्हैया भेलारी ​पटना: ​बिहार...

“अंचल-सह-थाना दिवस” : भूमि विवादों के 28 में 16 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

जमशेदपुर : जिला प्रशासन के प्रयास का सार्थक असर अब दिखने लगा है। लोगों की जमीन संबंधी मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन होने से शासन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत