रांची : झारखंड पुलिस को बुधवार को सुबह-सुबह बड़ी कामयाबी मिली। गुमला जिले में सुरक्षाबलो और उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ में 5 लाख का ईनामी कुख्यात उग्रवादी सब जोनल कमांडर , लालू लोहरा सहित 3 कुख्यात उग्रवादी ढेर। उनके पास से एके 47 हथियार बरामद किया गया है।
गुमला के बिशनपुर थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुआ है, जिसमें तीनों उग्रवादी मारे गए हैं। जेजेएमपी संगठन से जुड़े हुए थे तीनों उग्रवादी।
