आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति के चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे राजनीतिक पृष्ठभूमि या अंतर जातीय विवाह करने वाले

जमशेदपुर : बारीडीह स्थित जाहेरटोला सामुदायिक भवन में रविवार को आदिवासी मुंडा समाज की आम सभा की बैठक में केंद्रीय समिति के पूर्व महासचिव एवं सह कार्यकारी संयोजक राजश्री नाग ने समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चर्चा की।

बैठक में सर्वसम्मति से यह स्पष्ट किया गया कि रामसिंह मुंडा को आदिवासी मुंडा समाज चुनाव संचालन समिति का संयोजक बनाए जाने की खबर पूरी तरह से गलत और निराधार है। उनके द्वारा किसी तरह का केंद्रीय समिति का चुनाव नहीं कराया जा रहा है और समाज ने निर्णय लिया कि समाज में 2025-2028 का चुनाव शीघ्र कराया जाएगा। साथ ही मुख्य पदों के उम्मीदवारों के लिए यह अनिवार्य होगा कि कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि का व्यक्ति तथा अंतर जातीय विवाह वाले पुरुष या महिला इस चुनाव में प्रतिभागी नहीं होंगे।

यह भी तय किया गया कि मुंडा समाज केंद्रीय समिति के चुनाव के पूर्व एक मुण्डा युवा समिति का गठन किया जाएगा, जो समाज के पुनर्गठन एवं विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग करेगी। बैठक के अंत में यह आह्वान किया गया कि समाज के सभी सदस्य एकजुट होकर समाज की प्रगति और एकता के लिए कार्य करें।

इस अवसर पर चंद्रमोहन नाग, परसुराम सामंत, मधुसूदन मुंडा, राजेश साडिल, जय नारायण मुण्डा, रतन सामंत, गीता मुण्डा जितराय नाग, शंकर टूटी,देवराज मुंडा, राजश्री नाग, रोशन नाग, रामधन बासा,विकास सामंत, विष्णु बासा,कुंवर सोलंकी,बसंत सिंह,सीमा कच्छप मीना सामंत, सकुंतला संडील, रुक्मणि तामड़िया, सिमी कच्छप सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मानगो कुंवर बस्ती में बच्चा चोरी की आशंका से हंगामा, दो महिलाएं पुलिस हिरासत में

Jamshedpur news : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित कुंवर बस्ती में रविवार सुबह बच्चा चोरी की आशंका को लेकर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय...

परसुडीह में टाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की हाईवा की चपेट में आकर मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की

जमशेदपुर: शहर में सड़क हादसों में मौत का दौर जारी है। रविवार भुइयांडीह बस स्टैंड के गेट नंबर 5 के समीप सड़क पार कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत