जमशेदपुर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर “नमो युवा रन” के प्रतिभागी सम्मानित

भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मना रही “सेवा पखवाड़ा”

जमशेदपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की ओर से जमशेदपुर में “नमो युवा रन” का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन युवाओं में फिटनेस और राष्ट्र सेवा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किया गया।

लगभग 5 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं, छात्रों और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत कराई और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को एकजुट करने के साथ-साथ स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करते हैं।दौड़ पूरी होने के बाद विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। युवाओं के जोश और भागीदारी की सराहना की।

mp vidyut mahto.

भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा के तहत पूरे देशभर में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच कैंप, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम और अन्य सामाजिक सेवा कार्यों की श्रृंखला शुरू की है। जमशेदपुर में आयोजित यह “नमो युवा रन” उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा जगह-जगह पानी और प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था की गई थी। युवाओं के उत्साह और नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

ex-chief minister jharkjand champai sore.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन रोइंग अकादमी ने इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप 2026 में चौथा राष्ट्रीय पदक जीतकर रचा इतिहास

जमशेदपुर 2026: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) रोइंग अकादमी ने अपने छोटे से सफर में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए कटक में आयोजित...

जमशेदपुर के हाता रोड में चिप्स गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान; दमकल की 5 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र में हाता रोड स्थित एक चिप्स और कुरकुरे के गोदाम में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एनएमएल में इंडस्ट्रियल पीएचडी की शुरुआत, मशीनों की सेहत पर एआई-डेटा एनालिसिस पर जोर

जमशेदपुर में आरएलए-2026 का समापन, उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत तालमेल पर बल, उद्योगों की भारी मशीनों की उम्र के आकलन पर केंद्रित...

गोविंद विद्यालय, तमुलिया के संस्थापक व प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रह्म दत्त शर्मा का निधन

जमशेदपुर : जमशेदपुर में मानगो पारडीह के समीप स्थापित गोविंद विद्यालय, तमुलिया के संस्थापक व प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रह्म दत्त शर्मा( 85) का मंगलवार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत