जमशेदपुर में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वन खेल प्रतियोगिता का समापन
जमशेदपुर : राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वन खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। जमशेदपुर राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वन खेल प्रतियोगिता का रंगा-रंग कार्यक्रम के बाद हुआ समापन। मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार भी शामिल हुए। टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यह खेल का आयोजन किया गया था, वहीं समापन समारोह कार्यक्रम में वन विभाग के तमाम बड़े अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। महिला -पुरुष दौड़, रस्सी खिंच खेल में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार ने सम्मानित किया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का लोगों ने आनंद लिया।


