चिटफंड कंपनी मैक्सीजोन के ठिकानों पर इडी का छापा, 521 करोड़ की ठगी का मामला

साकची थाना पुलिस ने चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को कोडरमा रेलवे स्टेशन में नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया

गिरफ्तार आरोपी :

चंद्रभूषण सिंह, पिता-सत्येंद्र नारायण सिंह, निवासी-दामाेदरपुर, थाना-सराय, जिला वैशाली, बिहार

प्रियंका सिंह, पत्नी चंद्रभूषण सिंह-निवासी-दामाेदरपुर, थाना-सराय, जिला वैशाली, बिहार

जमशेदपुर : झारखंड में 521 करोड़ की ठगी मामले में इडी ने चिटफंड कंपनी मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी की। इसके अलावा अन्य राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान में भी छापेमारी की गई।

कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह ने अपना नाम बदलकर रख लिया था दीपक सिंह। अब वह नोएडा में रह रहा था। बीते सप्ताह पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। चंद्रभूषण सिंह एवं उसकी पत्नी प्रियंका सिंह को साकची थाना की पुलिस ने कोडरमा रेलवे स्टेशन पर नयी दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया था। वह मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के निवासी हैं।

छापेमारी के दौरान इडी ने फर्जी आधार कार्ड, चेक बुक और ठगी से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। चंद्रभूषण सिंह और प्रियंका सिंह ने कंपनी का रजिस्ट्रेशन जमशेदपुर के पते पर कराया था। कंपनी लोगों कम समय में ज्यादा रिटर्न का लालच देकर करीब 521 करोड़ रुपये की ठगी की। पूर्व में जमशेदपुर में इनके खिलाफ तीन मामले दर्ज हुए थे। जमशेदपुर पुलिस मामले की सघन पड़ताल कर रही है। खासकर जिन 21 बैंको में पैसे जमा कराए हैं।

पूर्वी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और अदालत में फरार घोषित किए जा चुके थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग, 7 घर जलकर राख—कई परिवार बेघर, लाखों की संपत्ति खाक

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग से सात घर जलकर राख हो गए, कई परिवार बेघर हुए और लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई, राहत और मुआवजे की मांग तेज हुई।

बगहा में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, इलाके में सनसनी

बगहा में पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी, फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य और मामले की हर एंगल से पड़ताल

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चतरा-हजारीबाग सीमा पर 15 लाख का इनामी नक्सली समेत 4 ढेर

हजारीबाग/चतरा : झारखंड के चतरा-हजारीबाग सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बटुका जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई...

झारखंड में शराब बिक्री से रिकॉर्ड कमाई: उत्पाद विभाग ने पार किया 4,013 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा

अवैध शराब पर सख्ती, डिजिटल ट्रैकिंग और नई उत्पाद नीति से बढ़ा राजस्व, तकनीक के इस्तेमाल से सुधरी कार्यप्रणाली, कम हुई गड़बड़ियां जमशेदपुर: झारखंड के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत