जिला प्रशासन की पहल: प्रोजेक्ट उल्लास के तहत 7 से 9 अक्टूबर तक एपिलेप्सी कैम्प

जमशेदपुर : जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम की पहल प्रोजेक्ट उल्लास के अंतर्गत आगामी 7, 8 एवं 9 अक्टूबर 2025 को एपिलेप्सी (मिर्गी) कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन को लेकर आहूत वर्चुअल समीक्षा बैठक में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में एम्स, नई दिल्ली से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम शामिल होगी और मरीजों को उन्नत परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की। शिविर का स्थल बाद में तय किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट उल्लास का उद्देश्य है कि एपिलेप्सी (मिर्गी) के मरीजों को चिन्हित कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कैम्प के सफल संचालन हेतु सभी लॉजिस्टिक व्यवस्था समय पर सुनिश्चित हो। साथ ही, व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक मरीजों को कैम्प से जोड़ने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजीकरण एवं चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था सुव्यवस्थित हो, साथ ही मरीजों के लिए दवा वितरण, परामर्श एवं फॉलो-अप की समुचित व्यवस्था भी की जाए।

एपिलेप्सी कैम्प के आयोजन से जिले के मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। कैम्प के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सक न केवल इलाज करेंगे बल्कि जागरूकता एवं परामर्श भी देंगे, जिससे लोग समय रहते उचित उपचार प्राप्त कर सकें। वीसी में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा समेत अन्य स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारी एवं संबंधित लोग जुड़े।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी पर तेज होगा आंदोलन, हस्ताक्षर अभियान से बनेगा दबाव

मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने पर उठे सवाल 50 समूह बनाकर चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान 23 अप्रैल को होगी बड़ी रणनीतिक बैठक स्टेशन पर लगाया...

महिला आरक्षण पर मेयर सुधा गुप्ता का केंद्र पर हमला, बोलीं– “यह महिलाओं के साथ राजनीतिक धोखा”

जमशेदपुर: जमेयर सुधा गुप्ता ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर देश...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के निजी अस्पताल में चक्रधरपुर के युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के लोकनाथ नगर निवासी 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। परिजनों ने...

चाकुलिया के कालियाम में सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, घटिया काम का आरोप लगाकर कार्य रुकवाया

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत में कालियाम मोड़ से मेम क्लब तक ग्रामीण कार्य विभाग के तहत चल रहे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत