किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

सिदगोड़ा टाउन हॉल में बहुदेशीय सहकारी समिति सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन

जमशेदपुर: सिदगोड़ा टाउन हॉल में शुक्रवार को एक दिवसीय बहुदेशीय सहकारी समिति (लेम्प्स) सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य जिले के किसानों को खेती-किसानी की आधुनिक तकनीक, कम लागत में उत्पादन और अधिक लाभ अर्जित करने के उपायों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला के एडीसी (अपर उपायुक्त) भगीरथ प्रसाद उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को संगठित किया जा सकता है, जिससे न केवल उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ेगी बल्कि उन्हें बाजार में उचित मूल्य भी प्राप्त होगा।

कार्यशाला में सहकारिता विभाग की पदाधिकारी आशा टोप्पो ने बताया कि लेम्प्स की भूमिका गांव-गांव तक पहुंचकर किसानों को सशक्त बनाने की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर वैज्ञानिक तकनीक और योजनाओं से जुड़ना होगा।

इस अवसर पर रांची से पहुंचे कृषि विशेषज्ञ अधिकारियों ने किसानों को उन्नत बीज, मृदा परीक्षण, सिंचाई के बेहतर विकल्प, जैविक खाद और कीट प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह कम लागत में उच्च उत्पादन किया जा सकता है और बाजार तक सीधी पहुंच बनाकर किसानों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाई जा सकती है।

कार्यशाला में लेम्प्स (Large Sized Adivasi Multipurpose Cooperative Societies) के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि वे अपने-अपने गांवों में किसानों तक सही जानकारी पहुंचाएं और खेती की नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करें।

एडीसी भगीरथ प्रसाद ने कहा – “आज किसानों को केवल खाद्यान्न उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नकदी फसलों, बागवानी, औषधीय पौधों और डेयरी जैसे अन्य क्षेत्रों की ओर भी कदम बढ़ाना चाहिए। सहकारिता विभाग और लेम्प्स इस दिशा में किसानों के सहयोगी बनेंगे।”

इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से किसान शामिल हुए। किसानों ने बताया कि उन्हें इस कार्यशाला से खेती को लेकर नई जानकारी मिली, विशेषकर कम लागत में आधुनिक खेती करने और अधिक मुनाफा कमाने के तरीकों के बारे में।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ग्रामीण सड़कों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में 26,474 किमी नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य, 18,907 करोड़ रुपए का...

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण सड़क संपर्क को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया...

ओमान तट पर अमेरिकी हमले में मारे गए मरीन इंजीनियर के परिवार को हरसंभव मदद देगी आंध्र सरकार: मुख्यमंत्री

अमरावती, 12 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ओमान तट के पास जहाज पर हुए मिसाइल हमले में विशाखापट्टनम निवासी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत