‘Mera eKYC’ मोबाइल ऐप से खाद्यान्न योजना के लाभुक अब आसानी से करा सकेंगे eKYC

अब कार्डधारियों को नहीं लगाना पड़ेगा जिला या प्रखंड कार्यालय का चक्कर

उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, लाभुकों से जल्द ईकेवाईसी कराने की अपील

जमशेदपुर : खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के विभिन्न खाद्यान्न सुरक्षा योजना के लाभुकों को ईकेवाईसी कराने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा समाहरणालय से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । विदित हो कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (पीला एवं गुलाबी कार्डधारी) एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (हरा कार्डधारी) को मिलने वाले अनाज के अलावे मुख्यमंत्री नमक वितरण योजना, मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, चीनी वितरण योजना से जुड़े लाभुकों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा ‘Mera eKYC’ मोबाइल ऐप के उपयोग को लेकर आमजन को जागरूक करने की पहल की गई है।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले का प्रत्येक लाभुक समय पर और पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। इस जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को eKYC कराने के संबंध में जागरूक किया जाएगा, eKYC नहीं कराने वाले लाभुकों को आगे चलकर खाद्यान्न के उठाव में समस्या आ सकती है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री जुल्फीकार अंसारी ने बताया कि लाभुक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ‘मेरा eKYC ऐप’ का उपयोग कर घर बैठे ही eKYC प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इससे लाभुकों को अब राशन कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए प्रखंड या जिला कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे । अपील है कि अयोग्य राशन कार्डधारी जनहित में अपना कार्ड सरेंडर करें ताकि योग्य लाभुकों को इसका लाभ मिल सके।

नोट- खाद्यान्न वितरण में अनियमितता संबंधी शिकायत/समस्या लाभुक टोल फ्री नंबर 18002125512 एवं 1967 पर कर सकते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल : पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के साथ समझौता

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस के कामकाज को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से राज्य पुलिस ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के...

झारखंड: घाघीडीह सेंट्रल जेल का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत