जमशेदपुर में पीएम आवास योजना के तहत बहुमंजिला भवन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा बिरसानगर में पीएम आवास योजना (शहरी) के घटक-3 के तहत बनाए जा रहे बहुमंजिला भवन का उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्माणाधीन दो टॉवर में निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति तथा स्थल पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की । इस योजना के तहत निर्माणाधीन दो टॉवरों में लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उपायुक्त ने संवेदकों को निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर शेष कार्य पूर्ण किया जाए ताकि लाभुकों को शीघ्र ही आवास उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहरी गरीब परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है और इसमें किसी भी प्रकार से अब विलंब नहीं हो।

उपायुक्त ने निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, कार्य के दौरान सुरक्षात्मक मानकों का पालन करने तथा न्यूनतम मजदूरी भुगतान नियमित रूप से करने का निर्देश संवेदकों को दिया। साथ ही उन्होंने बिजली, पेयजल, ड्रेनेज, एवं पहुंच पथ जैसी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि लाभुकों की शिफ्टिंग के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अग्रिम रूप से सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। स्पष्ट किया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हर योग्य लाभुक को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिले, जिससे उनके जीवनस्तर में सुधार हो। मौके पर उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, कार्यपाल अभियंता श्री दीपक सहाय व अन्य तकनीकी पदाधिकारी एवं संवेदक उपस्थित थे ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार के मंत्री निशांत कुमार की पटना में ललन सिंह से हुई मुलाकात

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में सोमवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटना देखने को मिली, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय...

रामगढ़ में बड़ा माइंस हादसा : बंद कोयला खदान में जहरीली गैस से 4 मजदूरों की मौत

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को एक दर्दनाक खदान हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत