जमशेदपुर : लंबे समय से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रेलवे प्रशासन पार्किंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गया है। शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट पीएस कुट्टी और टाटानगर आरपीएफ के प्रभारी राकेश मोहन के साथ पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया।
पदाधिकारियों को जानकारी दी गई कि पार्किंग सिस्टम ऑटोमेटिक कर दिया गया है। पर्ची भी प्रिंटेड ही मिलेगा। इंट्री और बाहर निकलने का समय देखा जाएगा। ड्रापिंग लेन में दस मिनट तक फ्री है। कोई भी यात्री यदि देर तक रुकता है तो 20 मिनट का चार्ज सामन्य है लेकिन जुर्माना उसके बाद लगता है।
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगी 50 प्रतिशत रियायत
जमशेदपुर : पार्किंग में रेलवे के कर्मचारियों को मासिक पास के लिए 50 प्रतिशत रियायत मिलेगी। रेलवे प्रशासन की ओर से इसकी जानकारी रेल कर्मचारियों को दे दी गई है।
